{"_id":"57e4fd1d4f1c1b0222a84989","slug":"assam-six-militants-killed-one-army-personnel-injured-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: भारतीय सुरक्षाबलों ने 6 उग्रवादियों को किया ढेर, एक जवान घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम: भारतीय सुरक्षाबलों ने 6 उग्रवादियों को किया ढेर, एक जवान घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Sep 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के कार्बी आंगलांग जिले में बीती रात सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में कार्बी पीपल्स लिबरेशन टाइगर्स (केपीएलटी) के छह उग्रवादी मारे गए। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हो गया। मारे गए उग्रवादियों में से दो इस केपीएलटी उग्रवादी समूह के शीर्ष नेता थे।
पुलिस अधीक्षक देबोजीत देवरी ने बताया था कि हमें बोकाजन पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके बानीपाथर में उग्रवादियों की मौजदूगी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने अभियान शुरू किया था। देर रात लगभग 1 बजे जंगल के भीतर सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में केपीएलटी के छह उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया। इस दौरान सेना का एक जवान भी घायल हो गया।
देवरी के मुताबिक, इस भूमिगत संगठन के मारे गए उग्रवादियों में से दो शीर्ष नेता हो सकते हैं। उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। घायल सैन्यकर्मी को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि मारे गए उग्रवादियों के पास से एक एसएलअर राइफल, दो इन्सास राइफल, तीन पिस्तौल और दो ग्रेनेड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि असम में कार्बी नेशनल लिबरेटशन फ्रंट (केएलएनएफ) द्वारा संघर्षविराम की घोषणा किए जाने के बाद साल 2010-11 में इस समूह से एक धड़ा अलग हो गया था, इसी धड़े ने केपीएलटी का गठन किया। यह गुट बोकाजान के दूरदराज के इलाकों में सक्रिय है।