फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam's textile industry given international recognition Help sought from the Center

गुहार: असम सरकार ने कपड़ा उद्योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए केंद्र से मांगी मदद, कहा- गुवाहाटी में खुले IIFT

Sat, 25 Sep 2021 01:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 25 Sep 2021 01:17 PM IST
सार

राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने केंद्रीय मंत्री से गुवाहाटी में एक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी शुरू करने की मांग की।

 

विज्ञापन
Assam's textile industry given international recognition Help sought from the Center
hemanta biswa sarma

विस्तार

असम के कपड़ा उद्योग और यहां के बुनकरों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। राज्य सरकार की ओर से केंद्र से मदद मांगी गई है, जिससे यहां के बुनकरों व कपड़ा इंडस्ट्री को मॉर्डन टेक्नोलॉजी से लैस किया जा सके। 

विज्ञापन


यह मांग तब सामने आई है जब केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश असम के दो दिवसीय दौरे पर आई हैं। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात की। इसके बाद उनसे मांग की गई कि वे राज्य के कपड़ा उद्योग पर अपना विशेष ध्यान दें। 
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान राज्यपाल जगदीश मुखी ने केंद्रीय मंत्री से राज्य की महिला बुनकरों की स्थिति को सुधारने के लिए विशेष तौर पर योजना चलाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने असम के पारंपरिक परिधान को अन्य बाजारों में पहचान बनाने में भी उनसे मदद मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असम में बनाया जाए आईआईएफटी 
इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उनसे गुवाहाटी में एक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी शुरू करने की मांग की। साथ ही असम के कपड़ा उद्योग की स्थिति को सही दिशा देने के लिए मॉर्डन तकनीकि में मदद करने की अपील की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने बुनकरों के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं का भी जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed