{"_id":"6608be7523d55ed10002b213","slug":"assam-rifles-remembers-its-association-with-dalai-lama-for-6-decades-given-responsibility-of-safe-evacuation-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाई लामा: असम राइफल्स ने 6 दशक से दलाई लामा के साथ अपने जुड़ाव को किया याद, मिला था सुरक्षित निकासी का जिम्मा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दलाई लामा: असम राइफल्स ने 6 दशक से दलाई लामा के साथ अपने जुड़ाव को किया याद, मिला था सुरक्षित निकासी का जिम्मा
Sun, 31 Mar 2024 07:07 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 31 Mar 2024 07:07 AM IST
सार
असम राइफल्स को उनकी सुरक्षित निकासी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बल की 5वीं बटालियन को दलाई लामा और उनके दल को अरुणाचल प्रदेश के माध्यम से असम में सुरक्षित लाने का काम सौंपा गया था।
विज्ञापन
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आध्यात्मिक गुरु 14वें दलाई लामा के अपनी मातृभूमि तिब्बत से भारत भागने के 65 साल पूरे होने पर असम राइफल्स ने शनिवार को अपने छह दशक के उनके जुड़ाव को याद किया। असम राइफल्स को उनकी सुरक्षित निकासी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बल की 5वीं बटालियन को दलाई लामा और उनके दल को अरुणाचल प्रदेश के माध्यम से असम में सुरक्षित लाने का काम सौंपा गया था।
लामा ने 31 मार्च, 1959 को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था। अर्धसैनिक बल ने कहा, 1959 में 5वीं असम राइफल्स की ओर से दलाई लामा की भारत में सुरक्षित पहुंच भारत और तिब्बत के साझा इतिहास में एक हृदयस्पर्शी अध्याय है, जो दोस्ती, समर्थन और मानवतावाद की स्थायी भावना का प्रतीक है। दलाई लामा के साथ संबंध वर्षों से जारी हैं। उन्हें सुरक्षित भारत लाने वाले बल के दल को 'दलाई लामा बटालियन' कहा जाता है।