फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam repeal muslim marriage and divorce registration act political reaction aiudf mla on ucc attack cm sarma

Assam: 'सरकार में यूसीसी लागू करने की हिम्मत नहीं है...', मुस्लिम विवाह कानून खत्म करने पर बरसे AIUDF विधायक

Sat, 24 Feb 2024 12:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 24 Feb 2024 12:01 PM IST
सार

AIUDF विधायक रफीकुल इस्लाम ने सरकार को लगभग चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार में समान नागरिक संहिता लागू करने की हिम्मत ही नहीं है, सरकार ऐसा नहीं कर सकती।

विज्ञापन
Assam repeal muslim marriage and divorce registration act political reaction aiudf mla on ucc attack cm sarma
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Social Media

विस्तार

असम सरकार के मुस्लिम विवाह एवं तलाक पंजीकरण कानून खत्म करने के फैसले पर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एआईयूडीएफ के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल सरकार के इस फैसले की आलोचना कर चुके हैं। अब विधायक रफीकुल इस्लाम ने सरकार को लगभग चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार में समान नागरिक संहिता लागू करने की हिम्मत ही नहीं है, सरकार ऐसा नहीं कर सकती। असम सरकार ने शुक्रवार रात हुई कैबिनेट की बैठक में मुस्लिम विवाह एवं तलाक पंजीकरण कानून खत्म करने का फैसला किया। सरकार का कहना है कि इससे बाल विवाह को रोकने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने दावा किया है कि ये यूसीसी की दिशा में अहम कदम है। 
विज्ञापन


'संविधान में मिले अधिकार को नहीं हटा सकती सरकार'
एआईयूडीएफ के विधायक डॉ. रफीकुल इस्लाम ने राज्य सरकार के मुस्लिम विवाह एवं तलाक पंजीकरण कानून खत्म करने के फैसले पर कहा कि 'इस सरकार में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की हिम्मत ही नहीं है। वे ऐसा कर ही नहीं सकते। ये उत्तराखंड में जो लाए हैं, वह यूसीसी नहीं है। ये असम में भी यूसीसी लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वे असम में ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि असम में विभिन्न जातियों और समुदायों के लोग रहते हैं। भाजपा समर्थक खुद इन प्रथाओं का पालन करते हैं। चुनाव आ रहे हैं...और ये सिर्फ मुस्लिमों को निशाना बनाने की रणनीति है। इसलिए ये मुस्लिम विवाह एवं तलाक पंजीकरण कानून हटा रहे हैं। असम कैबिनेट के पास अधिकार ही नहीं है कि वे संविधान में मिले अधिकार में संशोधन कर सकें।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप- ये पक्षपातपूर्ण फैसला
कांग्रेस नेता राशिद मंडल ने सरकार के फैसले पर कहा कि 'मैं अभी तक इसे विस्तार से नहीं देख पाया हूं, लेकिन यह एक पक्षपातपूर्ण फैसला है। सरकार यूसीसी की बात कर रही है और बहुविवाह पर प्रतिबंध की बात कर रही है, लेकिन सरकार ऐसा करने में असफल रहेगी। चुनाव से पहले ये हिंदू मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में लामबंद करने की कोशिश कर रही है। सरकार का कहना है कि ये (मुस्लिम विवाह एवं तलाक पंजीकरण) कानून अंग्रेजी शासनकाल का है और इससे बाल विवाह पर रोक लगेगी, लेकिन ये तथ्य नहीं है। ये कानून सिर्फ मुस्लिमों की शादियों को पंजीकृत करने के लिए है और यह भारत के संविधान के अनुरूप है। यह मुस्लिमों का पर्सनल लॉ है, जिसे हटाया नहीं जा सकता। हम अपनी पार्टी के नेताओं से चर्चा के बाद इस मामले पर अपनी बात रखेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed