फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex-TMC MLA Humayun Kabir alleges assault by BJP workers in Bengal's North 24 Parganas

पश्चिम बंगाल: आम जनता उन्नयन पार्टी अध्यक्ष हुमायूं कबीर से मारपीट का आरोप, भाजपा ने सभी आरोपों से किया इनकार

Sun, 06 Sep 2026 10:54 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 06 Sep 2026 10:54 PM IST
सार

आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष और नौदा से विधायक हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में भाजपा समर्थकों पर मारपीट और पैर में चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। भाजपा ने आरोपों से इनकार किया है। पुलिस ने कबीर को मौके से सुरक्षित निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Ex-TMC MLA Humayun Kabir alleges assault by BJP workers in Bengal's North 24 Parganas
हुमायूं कबीर, अध्यक्ष, आम जनता उन्नयन पार्टी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष और नौदा से विधायक हुमायूं कबीर ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार को शाशन थाना क्षेत्र के खारीबाड़ी इलाके में हुई। यह इलाका जिले की कीर्तिपुर नंबर-1 ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है। हुमायूं कबीर यहां टीएमसी के एक स्थानीय कार्यालय में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दिमागी नक्सल पर सियासी रार: पीएम मोदी के भाषण पर सिब्बल का पलटवार, बोले- जनता लिखेगी आपका रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन


हुमायूं कबीर का आरोप है कि उनके पहुंचते ही कुछ भाजपा समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने 'गो बैक' के नारे लगाए और उन्हें बैठक में शामिल होने से रोक दिया। कबीर के मुताबिक, करीब 60 से 70 लोगों की भीड़ ने उन्हें पार्टी कार्यालय के गेट के बाहर ही रोक लिया। इसके बाद उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और उन्हें उनकी गाड़ी की ओर जाने के लिए मजबूर किया गया। विधायक ने दावा किया कि इस दौरान किसी नुकीली चीज से उनके पैर के निचले हिस्से और पिंडली की मांसपेशियों में चोट पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने बिधाननगर अस्पताल में अपनी चोटों की जांच कराई। कबीर ने बताया कि वह इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची भारी पुलिस
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस के मुताबिक, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया और कबीर को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बारासात पुलिस जिले की एसपी जे. मर्सी ने बताया कि कबीर बैठक के लिए तय समय पर नहीं पहुंच पाए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके पहुंचने पर विरोध प्रदर्शन किया। एसपी ने कहा कि पुलिस ने विधायक को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अगर हुमायूं कबीर की ओर से मारपीट को लेकर शिकायत मिलती है, तो पुलिस उस पहलू की भी जांच करेगी।


टीएमसी कार्यालयों में तोड़फोड़ का भी आरोप
हुमायूं कबीर के इलाके से चले जाने के बाद तनाव और बढ़ गया। इस दौरान उत्तर 24 परगना के कुछ इलाकों में टीएमसी के कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- सत्य निकेतन हॉस्टल हादसा: केंद्र सरकार पर उठे सवाल, राहुल गांधी से लेकर दीपके तक किसने क्या-क्या कहा?

भाजपा ने क्या कहा?
भाजपा ने हुमायूं कबीर के साथ शारीरिक हमला किए जाने के आरोप से इनकार किया है। पार्टी का कहना है कि पिछले करीब 15 वर्षों से इलाके में टीएमसी की वजह से राजनीतिक तनाव बना हुआ है। भाजपा ने आरोप लगाया कि अब एक बैठक आयोजित कर इलाके में फिर से तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही थी। भाजपा के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोगों ने भी हुमांयू कबीर से वहां बैठक आयोजित नहीं करने का अनुरोध किया था। पार्टी का दावा है कि इसी वजह से स्थानीय लोगों ने उनका विरोध किया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed