फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Prime Minister Narendra Modi public rally in Kokrajhar, know big points of PM Modi speech

कोकराझार: फुटबॉल, रेड कार्ड, कुशासन और ताला-चाबी, जानें पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

Thu, 01 Apr 2021 12:50 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकराझार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकराझार Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 01 Apr 2021 12:50 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को असम के कोकराझार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस व एआईयूडीएफ (AIUDF) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Assam: Prime Minister Narendra Modi public rally in Kokrajhar, know big points of PM Modi speech
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को असम में तीसरे चरण के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व एआईयूडीएफ (AIUDF) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के नेता बार-बार कहते हैं कि ये ताला-चाबी वाले असम की पहचान हैं। कांग्रेस के झूठ, उसकी साजिश को समझिए। सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस इन लोगों के सामने समर्पण कर चुकी है। इस अपमान की सजा कांग्रेस को तो मिलेगी ही, इस पूरे महाझूठ को मिलेगी। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की बड़ी बातें...

विज्ञापन

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि असम के विकास के लिए असम के लोगों का विश्वास एनडीए पर है। असम में शांति और सुरक्षा के लिए असम के लोगों का विश्वास एनडीए पर है। 
  • विज्ञापन
  • कांग्रेस ने टी गार्डन में काम करने वाले साथियों को कभी पूछा तक नहीं। ये एनडीए की ही सरकार है, जिसने टी गार्डन्स में काम करने वाले मजदूर भाई-बहनों की हर चिंता के समाधान का प्रयास किया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • असम के निरंतर विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। केंद्र में भी एनडीए सरकार, राज्य में भी एनडीए सरकार। जब दोनों की ताकत लगती है, तो और तेजी से काम होते हैं।
  • कोकराझार के युवा, बहनें और यहां का हर नागरिक हिंसा का वो दौर भूला नहीं है। उस दौर में दिल्ली से लेकर गोवाहाटी तक कांग्रेस की सरकारें चुपचाप तमाशा देखती रहीं। आज हिम्मत देखिए, कांग्रेस एक महाझूठ बनाकर, एक बार फिर कोकराझार सहित पूरे बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन को छलने निकली है। 
  • जिस दल के नेताओं ने कोकराझार को हिंसा की आग में झोंका था, आज कांग्रेस ने अपना हाथ और अपना भाग्य उन लोगों को थमा दिया है। कांग्रेस के कुशासन ने कैसे कोकराझार को सालों साल झुलसने दिया, ये आप और हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं। 
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे संतोष है कि 2016 में बीटीआर में शांति और विकास का जो वादा हमने किया था, उसे लेकर हमने बहुत ईमानदार प्रयास किया है। कांग्रेस के लंबे शासन ने असम को बम, बंदूक और ब्लॉकेड में झोंक दिया था। एनडीए ने असम को शांति और सम्मान की सौगात दी है।
  • हमारी कोशिश है कि हर जनजाति को उसकी परंपरा, उसकी भाषा, उसके रोजगार के लिए सुरक्षा भी मिले, सम्मान भी मिले, इस दिशा में निरंतर काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed