फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Police said PFI strings attached to Bangladesh terrorist group ABT

Assam Police: बांग्लादेश के आतंकी समूह एबीटी से जुड़े पीएफआई के तार, असम पुलिस का खुलासा

Sun, 05 Jun 2022 02:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गुवाहाटी।
एजेंसी, गुवाहाटी। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 05 Jun 2022 02:20 AM IST
सार

असम पुलिस ने पीएफआई के खिलाफ 16 और सीएफआई के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। 12 मामलों में आरोपपत्र भी दाखिल हो चुके हैं और बाकी में जांच जारी है।

विज्ञापन
Assam Police said PFI strings attached to Bangladesh terrorist group ABT
असम पुलिस - फोटो : Twitter

विस्तार

असम पुलिस ने दावा किया है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और बांग्लादेश के इस्लामिक आतंकवादी समूह अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के तार आपस में जुड़े हैं। एबीटी अलकायदा की प्रेरणा पर काम करता है। हाल ही में एबीटी मॉड्यूल के खुलासे के सिलसिले में चल रही एक जांच में असम पुलिस ने इस कड़ी को जोड़ने में सफलता पाई है। 

विज्ञापन


असम पुलिस के एडीजीपी स्पेशल प्रांच हिरेन नाथ ने कहा, 15 अप्रैल को बारपेटा जिले में दर्ज हुए मामले में एबीटी के 15 लोग पकड़े थे। इनमें से एक हुसैन ने पूछताछ में कुबूल किया कि वह पीएफआई की बारपेटा जिला इकाई का अध्यक्ष है। वह एबीटी के लिए काम करने से पहले निचले असम में पीएफआई के लिए सक्रिय था।
विज्ञापन


यही नहीं पीएफआई के कुछ और कार्यकर्ता भी एबीटी के लिए काम कर रहे हैं। ये लोग राज्य में पीएफआई की हर गतिविधि की निगरानी करते हैं। असम पुलिस ने पीएफआई के खिलाफ 16 और सीएफआई के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। 12 मामलों में आरोपपत्र भी दाखिल हो चुके हैं और बाकी में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed