फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam police detained cjp leader ashutosh ranka and company abhijit dipke alleges

असम: पुलिस ने आशुतोष रांका को हिरासत में लिया; अभिजीत दीपके का आरोप- वकीलों को मिलने नहीं दिया जा रहा

Sun, 27 Sep 2026 12:29 PM IST
नितिन गौतम अमर उजाला, गुवाहाटी
अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 27 Sep 2026 12:29 PM IST
सार

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और उनकी टीम के सदस्यों को रविवार को गुवाहाटी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने अभी तक इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। आशुतोष रांका और उनकी टीम असम में एक बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। 

विज्ञापन
assam police detained cjp leader ashutosh ranka and company abhijit dipke alleges
आशुतोष रांका को हिरासत में लेने का दावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम पुलिस ने सीजेपी नेता आशुतोष रांका को हिरासत में लिया है। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने ये दावा किया है। दीपके ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस किसी अज्ञात स्थान पर लेकर गई है। बाद में दीपके ने एक अन्य ट्वीट में ये भी कहा कि वकील उस जगह पर मौजूद हैं, जहां आशुतोष रांका को रखा गया है, लेकिन पुलिस वकीलों को मिलने नहीं दे रही है। 
विज्ञापन


बैठक में हिस्सा लेने गुवाहाटी पहुंचे थे आशुतोष रांका
आशुतोष रांका और उनकी टीम असम के गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी की पहली क्षेत्रीय बैठक में हिस्सा लेने असम पहुंचे थे। हालांकि गुवाहाटी पुलिस ने आशुतोष रांका और उनकी टीम के सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। सीजेपी की यह बैठक असम सचिवालय के पास होने वाली थी। बैठक शुरू होने से पहले ही पुलिस ने सीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने लगाए कई आरोप
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि कार्यकर्ताओं को बैठक स्थल तक पहुंचने ही नहीं दिया गया। सीजेपी के अनुसार, इस बैठक में 200-300 कार्यकर्ता शामिल होने वाले थे और इसमें असम में आई बाढ़ से जुड़े मुद्दों और बाढ़ के बाद के हालात पर चर्चा होनी थी। साथ ही राज्य में सीजेपी संगठन की गतिविधियों को भी बढ़ाने की योजना पर चर्चा होनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed