फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam news update: CM sarma says, Ahom 'Maidam' will be India's only nomination for UNESCO Site

Assam: अहोम 'मैदाम' भारत का यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के लिए होगा एकमात्र नामांकन, सीएम हिमंत ने दी जानकारी

Sat, 21 Jan 2023 09:27 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 21 Jan 2023 09:27 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को चराइदेव में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने चराइदेव 'मैदाम' को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित करने के लिए यूनेस्को को एक प्रस्ताव भेजने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Assam news update: CM sarma says, Ahom 'Maidam' will be India's only nomination for UNESCO Site
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने अहोम साम्राज्य के चराइदेव 'मैदाम' को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित करने के लिए यूनेस्को को एक प्रस्ताव भेजने का फैसला किया है। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को दी। सरमा ने कहा कि देश भर के 52 अस्थायी स्थलों में से, प्रधानमंत्री मोदी ने असम के चराइदेव 'मैदाम' को चुना है। 
विज्ञापन


आज रात यूनेस्को कार्यालय में जमा किया जाएगा नामांकन 
मुख्यमंत्री ने चराइदेव में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने नामांकन के रूप में हमारे डोजियर चराइदेव 'मैदाम' का चयन किया है।' उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने उन्हें इस महत्वपूर्ण खबर के बारे में सूचित किया है। नामांकन आज रात पेरिस में यूनेस्को कार्यालय में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन


असम के पिरामिड के रूप में मशहूर 
उन्होंने कहा कि मैदाम को पहली बार अप्रैल 2014 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की अस्थायी सूची में शामिल किया गया था। अहोम 'मैदाम' चराइदेव जिले में स्थित शाही परिवारों के समाधि स्थल हैं। इन्हें असम के पिरामिड के रूप में भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पठान फिल्म के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन पर दिया जबाव 
वहीं मुख्यमंत्री से राज्य में शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' पर बजरंग दल के हिंसक विरोध पर भी सवाल किया गया। इसके जबाव में उन्होंने कहा, 'खान ने मुझे फोन नहीं किया है, हालांकि बॉलीवुड के कई लोग समस्या के संबंध में ऐसा करते हैं। लेकिन अगर वह करते हैं तो मैं इस मामले को देखूंगा। उन्होंने कहा कि अगर कानून-व्यवस्था का उल्लंघन किया गया है और मामला दर्ज किया गया है तो कार्रवाई की जाएगी।

गुवाहाटी में एक करोड़ रुपये का गांजा जब्त, सीएम ने की तारीफ
वहीं, असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी में शनिवार को एक करोड़ रुपये कीमत का 100 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया गया। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई की प्रशंसा राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने की है। 


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एक पुलिस टीम ने शहर के जोरबाट इलाके में उत्तर भारत जाने वाले एक ट्रक को रोका। इस दौरान टीम ने ड्राइवर के केबिन में छिपाकर रखे गए 101 किलोग्राम गांजा बरामद किया।' अधिकारी के मुताबिक, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed