फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam News 15 years old girl sexually assault in a hotel in Guwahati

असम: गुवाहाटी के होटल में 15 वर्षीय किशोरी के साथ पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 12 Mar 2022 03:07 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: देव कश्यप Updated Sat, 12 Mar 2022 03:07 AM IST
सार

गुवाहाटी की सहायक पुलिस आयुक्त (महिला इकाई) भनीता नाथ के मुताबिक, आरोपी पीड़ित लड़की के पड़ोस में रहता है। लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि पांच में से दो आरोपियों ने पहले भी लड़की का यौन उत्पीड़न किया था और इस घटना का एक वीडियो शूट किया था।

विज्ञापन
Assam News 15 years old girl sexually assault in a hotel in Guwahati
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुवाहाटी में इंसानियत को शर्मसार कर देने का एक मामला सामने आया है। यहां एक होटल में कथित तौर पर पांच लोगों ने 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पांच आरोपियों में से दो ने पहले भी पीड़ित लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


गुवाहाटी की सहायक पुलिस आयुक्त (महिला इकाई) भनीता नाथ के मुताबिक, आरोपी पीड़ित लड़की के पड़ोस में रहता है। लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पांच में से दो आरोपियों ने पहली बार 16 फरवरी को लड़की का यौन उत्पीड़न किया था और इस घटना का एक वीडियो शूट किया था। साथ ही दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर उसने इस मामले की जानकारी किसी को दी, तो वह वीडियो क्लिप लीक कर देगा।
विज्ञापन


नाथ ने बताया कि 'इसके बाद 19 फरवरी को उन दोनों आरोपियों ने वीडियो को डिलीट करने का वादा करते हुए लड़की को अदलबाड़ी के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद किशोरी के साथ होटल के कमरे में पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नाथ ने कहा, "लड़की का जरूरी चिकित्सकीय परीक्षण किया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।" उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पॉक्सो अधिनियम (POCSO) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed