असम-मिजोरम सीमा विवाद: दोनों राज्यों ने वापस लीं एफआईआर, पांच अगस्त को होगी वार्ता
असम और मिजोरम के बीच बीते दिनों दोनों राज्यों की सीमा पर हुए टकराव का विवाद अब शांत होता नजर आ रहा है। दोनों ही राज्यों ने इस मामले में दायर एफआईआर वापस ले ली हैं और वार्ता के जरिए विवाद का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सोमवार को राज्य पुलिस को निर्देश दिया है कि असम-मिजोरम सीमा पर टकराव के मामले में 26 जुलाई को कोलासिब जिले के वेयरेंगते में सभी आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाए। जानकारी के अनुसार दोनों राज्य विवाद का हल बातचीत के माध्यम से निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
In order to build a conducive atmosphere for amicable solution to the #MizoramAssamBorder dispute & to reduce the plight of suffering citizens,I have directed @mizorampolice to withdraw FIR dt. 26.07.2021 filed at Vairengte,Kolasib District,Mizoram against all the accused persons pic.twitter.com/IlQ65jssIL
— Zoramthanga (@ZoramthangaCM) August 2, 2021
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मिजोरम सरकार के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा, मैंने असम पुलिस से डीसी कोलासिब और एसडीपीओ वेयरेंगते के खिलाफ मामले वापस लेने कहा है। सरमा ने कहा कि मैं पांच अगस्त को अपने कैबिनेट के साथियों, अतुल बोरा और अशोक सिंहल, को एक अर्थपूर्ण वार्ता के लिए आइजल भेज रहा हूं।
1/1
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 2, 2021
I learn that Honble CM @ZoramthangaCM has asked @mizorampolice to withdraw FIR dt 26.7.21 against our officers.I heartily reciprocate this positive gesture and ask @assampolice to withdraw cases against DC Kolasib and SDPO Virengte