{"_id":"64ef3d515c5d62a8a104c935","slug":"assam-major-accident-averted-in-dibang-river-in-tinsukia-assam-boat-overturned-all-32-passengers-rescued-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम के तिनसुकिया में दिबांग नदी में बड़ा हादसा टला, नाव पलटी, सभी 32 यात्रियों को बचाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम के तिनसुकिया में दिबांग नदी में बड़ा हादसा टला, नाव पलटी, सभी 32 यात्रियों को बचाया गया
Wed, 30 Aug 2023 06:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
अमर उजाला ब्यूरो, तिनसुकिया
अमर उजाला ब्यूरो, तिनसुकिया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 30 Aug 2023 06:30 PM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक नाव पानी के अंदर एक लकड़ी के ढांचे से टकरा गई जिसके बाद वह डूबने लगी। यह घटना अमरपुर घाट के करीब घटी और नदी किनारे मौजूद लोगों की नजर डूबती नाव को देखा।
विज्ञापन
दिबांग नदी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
असम के तिनसुकिया जिले के सादिया में दिबांग नदी में बुधवार सुबह 32 यात्रियों को ले जा रही एक नौका पलट गई। हालांकि, नाव डूबने से पहले सभी यात्रियों को बचा लिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक नाव पानी के अंदर एक लकड़ी के ढांचे से टकरा गई जिसके बाद वह डूबने लगी। यह घटना अमरपुर घाट के करीब घटी और नदी किनारे मौजूद लोगों की नजर डूबती नाव को देखा। वे तुरंत हरकत में आए और नाव डूबने से पहले यात्रियों को बचा लिया, हालांकि, नाव पर रखे कुछ वाहन डूब गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नाव अमरपुर से चापाखोवा जा रही थी, जब यह हादसा हुआ। इस बीच, असम के शहरी विकास मंत्री अशोक सिंघल ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होेंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सादिया दिबांग नदी में नाव पलटने की खबर से बहुत दुखी हूं। मां कामाख्या की कृपा और बचावकर्मियों के तेज और साहसी प्रयासों के लिए धन्यवाद, जिसने नाव पर सवार 32 यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की, जो अमरपुर से चापाखोवा की यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
बाढ़ के हालात और बिगड़े, 22 जिलों के 3.40 लाख लोग प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई। इससे 22 जिलों में 3.40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों के जल स्तर में वृद्धि की वजह से हालात और बिगड़तेजा रहे हैं। मंगलवार तक राज्य के 21 जिलों में करीब 3.07 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए थे। हालांकि, इस वर्ष बाढ़ जनित घटनाओं में मौत के मामलों की संख्या 15 बनी हुई है।