{"_id":"5c043292bdec2241d2001d25","slug":"assam-in-karbi-anglong-five-people-were-killed-and-50-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में ट्रक खाई में गिरा : पांच लोगों की मौत, 50 अन्य घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में ट्रक खाई में गिरा : पांच लोगों की मौत, 50 अन्य घायल
भाषा, दीफू
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में रविवार को एक ट्रक सड़क किनारे एक खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 50 अन्य घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि करीब 60 से 70 लोग क्रिसमस पूर्व समारोहों से घर लौट रहे थे तभी ट्रक रविवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जिरिकिनडेंग इलाके में मुखीम रोड पर एक खाई में गिर गया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि दो लोगों की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई जबकि तीन अन्य ने अपनी चोटों के चलते अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह संदेह है कि ट्रक चालक नशे में था जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।