{"_id":"61a02357754c2e00960e3d40","slug":"assam-governments-new-initiative-govt-employees-given-additional-two-leave-to-spend-time-with-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में नई पहल: सरकारी कर्मचारियों को माता-पिता संग समय बिताने के लिए दीं दो छुट्टियां, ध्यान रखनी होगी ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में नई पहल: सरकारी कर्मचारियों को माता-पिता संग समय बिताने के लिए दीं दो छुट्टियां, ध्यान रखनी होगी ये बात
Fri, 26 Nov 2021 05:29 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी।
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 26 Nov 2021 05:29 AM IST
विज्ञापन
हेमंत बिस्व सरमा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के सरकारी कर्मचारियों को अगले वर्ष जनवरी में माता-पिता के साथ समय व्यतीत करने के लिए दो अतिरिक्त छुट्टी दी जाएंगी। लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि वे इसका उपयोग इसी काम के लिए करेंगे।
विज्ञापन
इस नई पहल की घोषणा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। यह छुट्टी आगामी जनवरी महीने में 6 और 7 को मिलने मिलेगी, क्योंकि 8 को शनिवार है और 9 को रविवार। इस तरह से कुल मिलाकर चार छुट्टियां मिल जाएंगी।
विज्ञापन
...फिर अच्छा काम सकेंगे
इसकी घोषणा करते हुए सरमा ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इससे प्रदेश के कामकाज में फर्क पड़ेगा। क्योंकि सब फ्रेश होकर आएंगे। मुझे अच्छा लगेगा कि अगर सभी अधिकारी और कर्मचारी नए साल में अपने माता-पिता के साथ समय गुजारेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन