फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam government will start Project Aaharan to improve skills of students

Project Aaharan: असम सरकार सुधारेगी छात्रों का कौशल, टाटा ग्रुप भी करेगा मदद, जानिए कैसे

Thu, 17 Feb 2022 10:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, दिसपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 17 Feb 2022 10:36 PM IST
सार

असम सरकार एक चार वर्षीय कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। सरकार ने इस कार्यक्रम को प्रोजेक्ट आहरण का नाम दिया है। सरकार का कहना है कि इसके माध्यम से छात्रों का मार्गदर्शन किया जाएगा साथ ही उनके कौशल को सुधारा जाएगा।
 

विज्ञापन
Assam government will start Project Aaharan to improve skills of students
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : social media

विस्तार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के नेृत्तव वाली असम सरकार ने प्रोजेक्ट सद्भावना के बाद एक नए प्रोजेक्ट को शुरू करने का फैसला किया है। सरकार ने इसे प्रोजेक्ट आहरण नाम दिया है। सरकार का कहना है इसके द्वारा दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले गरीब छात्र-छात्राओं का उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन करते हुए उनके कौशल को सुधारा जाएगा। असम सरकार इस प्रोजेक्ट को टाटा ग्रुप के सहयोग से मिलकर करेगी।

विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के बारे में आज यानी गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने टाटा स्ट्राइव की सीईओ अनीता राजन से मुलाकात कर टाटा ग्रुप से सहयोग की  बात कही। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने ट्वीट कर इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। असम सरकार ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी साझा की है।
विज्ञापन


असम सरकार ने माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू की है। इसी के तहत ' प्रोजेक्ट आरोहण', एक ऐसी पहल है, जो दूरस्थ, ग्रामीण और गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान और उनके शैक्षिक करियर की निगरानी करेगा । 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी में बताया गया है कि ये चार वर्षीय कार्यक्रम दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले गरीब छात्रों के लिए है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों का मार्गदर्शन करना है। इसके अलावा इसमें इन छात्रों के कौशल विकास के लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। 


गौरतलब है कि इससे पहले असम सरकार ने प्रोजेक्ट सद्भावना के तहत राज्य सरकार सचिवालय में पड़ी चार से पांच लाख फाइलों का निपटारा करने की बात कही थी। इस प्रोजेक्ट को 1 फरवरी 2022 से शुरू किया गया है। हिमंता बिस्वा ने कहा था कि हम एक फरवरी से सद्भावना नामक एक नई परियोजना के तहत सचिवालयों में लंबित फाइलों को एक साल के अंदर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर हम चार से पांच लाख फाइलों को निपटारा करेंगी।  असम के सीएम ने कहा कि यह कदम नागरिक केंद्रित शासन की दिशा में एक कदम है और शासन को लोगों के दरवाजे तक ले जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed