Assam: गुवाहाटी-तेजू-इंफाल नई हवाई सेवा शुरू
Assam: उड़ान सुबह 8.15 बजे गुवाहाटी से तेजू के लिए रवाना होगी और सुबह 10.00 बजे तेजू से इंफाल के लिए प्रस्थान करेगी और 11.15 बजे इंफाल पहुंचेगी है। दूसरी ओर इंफाल से 12.00 बजे तेजू के लिए प्रस्थान करेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमवार को तेजू (अरुणाचल प्रदेश) और इंफाल के लिए नई विमान सेवा शुरू की गई। गुवाहाटी से दोनों क्षेत्रों तक फ्लाईबिग एयरलाइन द्वारा सप्ताह में छह दिन विमान का संचालन किया जाएगा। यह राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित उड़ान योजना के तहत क्षेत्र में हवाई संपर्क सेवा शुरू की गई है।
गुवाहाटी से तेजू और इंफाल की नई उड़ान का दोनों ही क्षेत्रों के लोगों ने स्वागत किया है। इससे लोगों का काफी समय बचेगा। फ्लाईबिग इकोनॉमी क्लास में 70 सीटों की पेशकश करते हुए सिंगल क्लास कॉन्फिगरेशन के साथ एटीआर विमान तैनात कर रहा है। यह सोमवार को छोड़कर सप्ताह के सभी छह दिनों में संचालित होगा।
उड़ान सुबह 8.15 बजे गुवाहाटी से तेजू के लिए रवाना होगी और सुबह 10.00 बजे तेजू से इंफाल के लिए प्रस्थान करेगी और 11.15 बजे इंफाल पहुंचेगी है। दूसरी ओर इंफाल से 12.00 बजे तेजू के लिए प्रस्थान करेगी।