फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Floods: water entered 2,251 villages, Indian Air Force evacuates citizens and airlifts rescue teams

Assam Floods: 2,251 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए वायु सेना ने संभाला मोर्चा 

Sun, 22 May 2022 10:13 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 22 May 2022 10:13 AM IST
सार

आधिकारिक बयान के मुताबिक कुल 74,705 बाढ़ प्रभावित 234 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार राज्य के 29 जिलों के करीब 7.12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
Assam Floods: water entered 2,251 villages, Indian Air Force evacuates citizens and airlifts rescue teams
असम में वायु सेना ने संभाला मोर्चा - फोटो : ANI

विस्तार

असम में आई बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। यहां कई इलाके डूब चुके हैं। जन-जीवन अस्त व्यस्त है। आंकड़ों के मुताबिक, करीब  29 जिलों के करीब 7.12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस बीच बाढ़ग्रस्त इलाकों में मदद के लिए वायु सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। वायु सेना के जवान बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित इलाकों में ले जा रहे हैं। वहीं मुख्य मार्ग से कट चुके क्षेत्रों में राहत सामग्री भी पहुंचा रहे हैं। भारतीय वायु सेना की ओर से रविवार को इसकी तस्वीरें जारी की गईं। 

विज्ञापन


वहीं एनडीआरएफ की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है। एनडीआरएफ इंस्पेक्टर महीप मौर्य ने बताया राहत कार्य के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं। कई लोग अपना घर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए उन्हें राहत सामग्री वहीं पर पहुंचाई जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कई इलाकों में अभी भी बुरी स्थिति 
शुक्रवार के बाद से असम के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला था। लेकिन अभी भी कई जगहों पर गंभीर स्थिति बनी हुई है। यहां के नगांव, होजई, कछार, दरांग, मोरीगांव और करीमगंज जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। ये इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं और मुख्य मार्ग से कट चुके हैं। ऐसे में यहां राहत कार्य जारी रखने में प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। असम में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक मरने वालों की संख्या 14 हो गई है।

करीब आठ लाख लोग प्रभावित
आधिकारिक बयान के मुताबिक कुल 74,705 बाढ़ प्रभावित 234 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार राज्य के 29 जिलों के करीब 7.12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अकेले नगांव जिले में 3.36 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। कछार, लखीमपुर और नगांव जिले में दो बच्चे समेत चार लोग शुक्रवार को बाढ़ में बह गए। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की 80,036.90 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न है और 2,251 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed