फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Floods situation improving but 22 lakh people still affected

असम : बाढ़ की स्थिति में सुधार, 22 लाख लोग अभी भी प्रभावित

Tue, 28 Jun 2022 01:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गुवाहाटी।
एजेंसी, गुवाहाटी। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 28 Jun 2022 01:46 AM IST
सार

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ ही यूनीसेफ, ऑक्सफैम जैसे संगठनों ने सिलचर व उसके आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक पेयजल पहुंचाने के लिए नौका पर लगी जलशोधन इकाइयां शुरू की हैं।

विज्ञापन
Assam Floods situation improving but 22 lakh people still affected
Assam floods - फोटो : pti

विस्तार

असम में अधिकतर नदियों में जलस्तर घटने से बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी 22 लाख से अधिक लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं। कछार जिले के मुख्यालय सिलचर में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। 

विज्ञापन


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक रविवार को 28 जिलों में 22.21 लाख लोग प्रभावित थे, जबकि उसके एक दिन पूर्व यह संख्या 25.10 लाख थी। कोपिली, बराक और कुशियारा नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। एक सप्ताह से अधिक समय से पानी में डूबे सिलचर के उन क्षेत्रों में राहत पहुंचाने की कोशिश चल रही है, जहां प्रशासन अब तक नहीं पहुंच पाया है। वायुसेना के हेलिकॉप्टर से खाने-पीने की चीजें और अन्य जरूरी सामग्री गिराई जा रही है।
विज्ञापन


कछार की उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने बताया कि मानवरहित यान (यूएवी) से निगरानी की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ ही यूनीसेफ, ऑक्सफैम जैसे संगठनों ने सिलचर व उसके आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक पेयजल पहुंचाने के लिए नौका पर लगी जलशोधन इकाइयां शुरू की हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को दो बार सिलचर का दौरा किया और राहत, बचाव अभियान की समीक्षा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed