फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam floods and loss estimates, 251 crore sent by Central Government

असम में बाढ़ से बेहाली और नुकसान का हुआ आकलन, केंद्र ने भेजे 251 करोड़

Wed, 17 Jul 2019 02:58 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 17 Jul 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
Assam floods and loss estimates, 251 crore sent by Central Government
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

असम के 33 में से 31 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 43 लाख लोग इस त्रासदी से प्रभावित हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच केंद्र सरकार ने असम राज्य आपदा मोचन बल कोष को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 251.55 करोड़ रुपये जारी किए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश के वित्तमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा ने इसके लिए पीएम मोदी व अमित शाह का आभार जताया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने डिब्रुगढ़ का हवाई दौरा किया। उन्हाेंने बताया कि सीएम सर्बानंद सोनोवाल से चर्चा के बाद नुकसान आकलन रिपोर्ट केंद्र को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे फंड दिए जाएंगे।  

विज्ञापन

बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में 70 लाख लोग प्रभावित 

बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, 44 की मौत हुई है। असम के 33 में से 31 जिलों के 43 लाख नागरिक बाढ़ की चपेट में हैं। यहां 15 नागरिकों को मौत हुई है। बिहार में 12 जिलों की 25 लाख से अधिक का जनजीवन प्रभावित हुआ है, यहां सोमवार शाम तक 24 की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बाढ़ राहत कार्यों के लिए के लिए देश में कुल 119 टीमें लगाई गई हैं। हर टीम में 45 सदस्य हैं। टीमों ने असम में करीब 3000 लोगों को बचाया है। असम में आई बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 150 से अधिक शिकार रोकथाम शिविर प्रभावित हुए हैं। हालांकि इस राष्ट्रीय उद्यान में शिकार पर लगाम लगाने के लिये अधिकारी 24 घंटे काम कर रहे हैं। कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। 

उद्यान के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी किसी भी संभावित घटना से निपटने के लिये देसी और मशीनीकृत नौकाओं की मदद से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। असम के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार राज्य के गोलाघाट और नगांव जिलों में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का 90 फीसदी हिस्सा अब तक जलमग्न है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) के संभागीय वन अधिकारी रोहिणी बल्लभ सैकिया ने कहा कि वन सुरक्षाकर्मियों के अलावा राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) की टीम भी उद्यान के संवेदनशील स्थानों पर असम पुलिस के साथ तैनात है।


काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक सींग वाले भारतीय गैंडे की दुनिया में सबसे अधिक आबादी है। यहां बाघ, हाथी, भालू (स्लॉथ बियर), बंदर और कस्तूरी हिरन जैसे अन्य जानवर भी हैं। बयान के अनुसार कुछ जानवरों ने उद्यान के अंदर स्थित ऊंचे स्थानों पर शरण ली है और कई राष्ट्रीय राजमार्ग 37 को पार कर कार्बी आंगलोंग में ऊंचाई वाली जगहों पर चले गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed