{"_id":"59525a7f4f1c1b6f208b463a","slug":"assam-flood-situation-worsens-over-1-lakh-people-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में बाढ़ से बिगड़े हालत, 15 हजार लोग हुए बेघर, एक लाख से ज्यादा प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम में बाढ़ से बिगड़े हालत, 15 हजार लोग हुए बेघर, एक लाख से ज्यादा प्रभावित
amarujala.com- Presented By: संदीप भट्ट
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
पूर्वोत्तर राज्य असम में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के उद्गम स्थल पर बीते कुछ दिनों से हुई भारी बारिश के चलते राज्य में बाढ़ की हालत बिगड़ गई है। राज्य के आठ जिलों के एक लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। निचले इलाकों में पानी भर जाने की वजह से 15 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ कर सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेनी पड़ी है।
विज्ञापन
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लखीमपुर, जोरहाट, करीमगंज, कार्बी-आंग्लांग, शिवसागर, शोणितपुर, होजाई और गोलाघाट जिले के लगभग डेढ़ सौ गांव बाढ़ की चपेट में हैं। लखीमपुर जिले में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर है। बाढ़ से लगभग दौ सौ हेक्टेयर में खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
जोरहाट जिले में स्थित दुनिया के सबसे बड़ी नदी द्वीप माजुली में भी तटकटाव के चलते कई जगहों पर तटबंधों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है। सूत्रों ने बताया कि राज्य की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
विज्ञापन