{"_id":"639fe55dd812ad33476fa1f3","slug":"assam-eviction-drive-at-nagaon-district-on-980-bigha-government-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: नगांव में 980 बीघा सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों के गिराए गए अवैध कब्जे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: नगांव में 980 बीघा सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों के गिराए गए अवैध कब्जे
Mon, 19 Dec 2022 09:48 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Dec 2022 09:48 AM IST
सार
नगांव जिले की पुलिस अधीक्षक लीना डोले ने बताया, जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। 13 दिसंबर से यहां सुरक्षाकर्मी डेरा डाले हुए हैं और फ्लैग मार्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
- फोटो : ANI
विस्तार
असम के नगांव जिले में स्थानीय प्रशासन ने करीब 980 बीघा सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करा ली। इस जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा जमा रखा था। सोमवार सुबह-सुबह प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए इस जमीन पर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया, भुमुरगुरी ग्राजिंग रिजर्व, जमाई बस्ती, रामपुर, कदमोनी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बेदखली अभियान चलाया गया। यहां अतिक्रमणकारियों ने 980 बीघा से अधिक भूमि पर कब्जा कर लिया था। वहीं, लोगों के विरोध को देखते हए बताद्राबा में 800 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
#WATCH | Assam: Nagaon District Administration carries out a massive eviction drive at Bhumuraguri Grazing reserve, Jamai Basti, Rampur, Kadamoni area where encroachers have encroached upon more than 980 bigha of land. Over 800 security personnel have been deployed at Batadraba. pic.twitter.com/zIWdRXU3A5
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 19, 2022
नगांव जिले की पुलिस अधीक्षक लीना डोले ने बताया, जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। 13 दिसंबर से यहां सुरक्षाकर्मी डेरा डाले हुए हैं और फ्लैग मार्च कर रहे हैं। उन्होंने बताया, नोटिस के बाद कई अतिक्रमणकारी पहले ही क्षेत्र छोड़ चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी जमीन पर 302 अवैध मकान थे, जिसमें अब 72 ढांचे बचे हैं। हमें स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग मिला है।