{"_id":"618b4bc1ad7a1f13d704b642","slug":"assam-emergency-landing-of-air-india-flight-landed-soon-after-take-off-due-to-technical-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India Flight Emergency Landing: एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के चलते टेक ऑफ के तुरंत बाद उतारा गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India Flight Emergency Landing: एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के चलते टेक ऑफ के तुरंत बाद उतारा गया
Wed, 10 Nov 2021 10:04 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:04 AM IST
सार
Air India Flight Emergency Landing: बताया जा रहा है कि फ्लाइट सिलचर से कोलकाता जा रही थी। टेक ऑफ के तुरंत बाद फ्लाइट को उतारा गया।
विज्ञापन
एयर इंडिया विमान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के सिलचर में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां एयर इंडिया विमान के उड़ान भरते ही उसमें खराबी आ गई, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट को टेक ऑफ के तुरंत बाद ही वापस सिलचर कुंभीग्राम एयरपोर्ट पर उतारा गया।
विज्ञापन
कोलकाता जा रही थी फ्लाइट
जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट (एयरबस ए319) ने बुधवार सुबह कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में 124 से 156 यात्री सफर सकते हैं। उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी के कारण इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जिससे कोई भी हादसा होने से बच गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।
विज्ञापन
पहिए में आई थी खराबी
एयर इंडिया के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सिलचर से उड़ान भरकर कोलकाता जाने वाली फ्लाइट ने जैसे ही टेक ऑफ किया, उसके पहिए में खराबी आ गई। इस कारण विमान को दुघर्टनाग्रस्त होने से बचाने के लिए उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
पहले टूट गया था विमान का शीशा
जुलाई में एयर इंडिया के विमान को शीशे में दरार के चलते तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। विमान 'वन्दे भारत' मिशन के तहत सऊदी अरब से भारतीय नागरिकों को लेने जा रहा था।