{"_id":"636694e7d2d6f015cf612bcc","slug":"assam-drugs-worth-rs-5-cr-seized-2-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: ड्रग तस्करों के पास से पांच करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ जब्त, दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: ड्रग तस्करों के पास से पांच करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ जब्त, दो लोग गिरफ्तार
Sat, 05 Nov 2022 10:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:22 PM IST
सार
गुवाहाटी शहर की पुलिस की एक टीम ने गोरचुक क्षेत्र में एक जाइलो यात्री वाहन को रोका और दो व्यक्तियों के कब्जे से 20,000 याबा टैबलेट बरामद किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
गुवाहाटी शहर की पुलिस ने शनिवार को दो ड्रग तस्करों को पकड़ा। उनके वाहन से पांच करोड़ रुपये की बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान मनकाचर निवासी राजीव मियां और रेकीब अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर, संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत के नेतृत्व में गुवाहाटी शहर की पुलिस की एक टीम ने गोरचुक क्षेत्र में एक जाइलो यात्री वाहन को रोका और दो व्यक्तियों के कब्जे से 20,000 याबा टैबलेट बरामद किए।
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने एएनआई को बताया कि वाहन गुवाहाटी से दक्षिण सलमारा मनकाचर जिले के मनकाचर जा रहा था। हमने वाहन में दो व्यक्तियों के कब्जे से 20,000 याबा टैबलेट बरामद किए हैं। दोनों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई प्रतिबंधित दवाओं का बाजार मूल्य लगभग पांच करोड़ रुपये है। इस संबंध में गोरचुक थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन