फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Dhubri Zilla Parishad CEO house raided, Rs 2.31 crore cash and gold recovered, CM congratulate

Assam: धुबुरी जिला परिषद के सीईओ के घर छापेमीरी, 2.31 करोड़ रुपये नकद और सोना बरामद, सीएम ने दी बधाई

Sat, 22 Jul 2023 05:05 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 22 Jul 2023 05:05 PM IST
सार

लगभग 12 घंटे तक चले ऑपरेशन में 2.31 करोड़ रुपये की नकदी और बहुमूल्य सोने के आभूषण बरामद की खबर है। इसके अलावा भी कई दस्ताबेज जब्त किए हैं। पैसों की गिनती के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसके लिए टीम को बधाई दी है...

विज्ञापन
Assam: Dhubri Zilla Parishad CEO house raided, Rs 2.31 crore cash and gold recovered, CM congratulate
Assam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार निरोधक और निगरानी शाखा ने पुलिस के साथ मिलकर बोंगाईगांव में धुबरी जिला परिषद के सीईओ विश्वजीत गोस्वामी के आवास पर छापेमारी की। लगभग 12 घंटे तक चले ऑपरेशन में 2.31 करोड़ रुपये की नकदी और बहुमूल्य सोने के आभूषण बरामद की खबर है। इसके अलावा भी कई दस्ताबेज जब्त किए हैं। पैसों की गिनती के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसके लिए टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन

विश्वसनीय सूचना के आधार पर छापा मारने वाली टीम ने संग्राम निलॉय नामक अपार्टमेंट में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह मकान विश्वजीत गोस्वामी की पत्नी लिलीदेवी गोस्वामी का है। इसके अलावा, जांच से पता चला कि बिश्वजीत गोस्वामी के पास 11 अलग-अलग स्थानों पर जमीन और उनके कई बड़े बाजार परिसर हैं।

विज्ञापन

यह छापेमारी शुक्रवार को सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) द्वारा बिश्वजीत गोस्वामी और उनके सहायक जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मृणाल कांति सरकार को पकड़ने के बाद हुई है। दोनों को सरकारी योजनाओं के तहत विकासात्मक परियोजनाओं को मंजूरी देने के बदले में दो जिला सदस्यों से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीवीएसी को लगातार भ्रष्टाचार की खबरें मिल रही थीं। जानकारी मिली थी गोस्वामी जिला परिषद द्वारा स्वीकृत प्रत्येक कार्य के लिए अत्यधिक पैसों की मांग करता है। इस गिरफ्तारी के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2021 से अब तक 117 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed