फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam cm sarma on jamiat ulama e hind visiting goalpara police on high alert

Assam: जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के नेताओं के असम दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सीएम का निर्देश-कानून व्यवस्था न बिगड़े

Tue, 02 Sep 2025 08:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 02 Sep 2025 08:33 AM IST
सार

असम के गोलपाड़ा जिले में हाल ही में वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बड़े पैमाने पर बेदखली अभियान चलाया गया। इस अभियान के पुलिस और स्थानीय लोगों को बीच हिंसक झड़प भी हुई।

विज्ञापन
assam cm sarma on jamiat ulama e hind visiting goalpara police on high alert
हिमंत बिस्वा सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा है कि जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के नेताओं के असम के गोलपाड़ा जिले के दौरे को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है और कड़ी निगरानी की जाएगी। जमीयत उलेमा ए हिंद का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गोलपाड़ा का दौरा करेगा। सीएम ने पुलिस से हालात पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है और साफ निर्देश दिया है कि कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए। 
विज्ञापन


सीएम बोले- जिला संवेदनशील, पुलिस अलर्ट पर
सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में सीएम ने लिखा कि 'जमीयत उलेमा ए हिंद का एक प्रतिनिधिमंडल गोलपाड़ा जिले का दौरा करेगा। आगामी बोडोलैंड टेरीटोरियल क्षेत्र चुनाव को देखते हुए जिले में हालात संवेदनशील हैं। असम पुलिस शांति और स्थिरता के लिए लगातार निगरानी करेगी।' सीएम ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रतिनिधियों के नाम भी साझा किए, जिनमें जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी, महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासिमी, मुफ्ती जावेद इकबाल कासमी, मौलाना खालिद अनवर, कारी नौशाद आदिल, मौलाना नावेद आलम कासमी, मौलाना सलमान शामिल हैं। असम सीएम ने कहा कि जिले में पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


असम के गोलपाड़ा जिले में हाल ही में वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बड़े पैमाने पर बेदखली अभियान चलाया गया। इस अभियान के पुलिस और स्थानीय लोगों को बीच हिंसक झड़प भी हुई। आरोप है कि जिस इलाके से अतिक्रमण हटाया गया, वह वनभूमि है और ये लोग अवैध तरीके से यहां बसे थे। इसे लेकर खासा विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US Tariffs: अमेरिकी टैरिफ का जवाब देने के लिए भारत तैयार, कृषि उत्पाद जाएंगे जापान; फिलीपीन और यूरोपीय बाजार

असम में होने हैं बोडोलैंड काउंसिल के चुनाव
असम में 40 सदस्यीय बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के चुनाव होने हैं। इनके लिए भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) तथा असम गण परिषद (एजीपी) ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। चुनाव 22 सितंबर को होने वाले हैं। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 2 सितंबर है। 4 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 6 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। वोटों की गिनती 26 सितंबर को होगी। असम के पांच जिलों कोकराझार, चिरांग, बाकसा, उदलगुरी और तमुलपुर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed