फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: CM Himanta made a big claim, said- Assam will become a Muslim majority state by 2041

Assam: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा दावा, बोले- 2041 तक मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा असम

Fri, 19 Jul 2024 05:07 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: मेघा झा Updated Fri, 19 Jul 2024 05:07 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में मुस्लिम 2041 तक बहुसंख्यक बन जाएंगे।

विज्ञापन
Assam: CM Himanta made a big claim, said- Assam will become a Muslim majority state by 2041
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : pti

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ सालों में असम में मुस्लिमों की आबादी बहुत बढ़ने वाली है। 2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा।
विज्ञापन


एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सांख्यिकीय नमूने पेश किए। उन्होंने दावा किया कि राज्य में मुस्लिम आबादी हर 10 साल में लगभग 30 प्रतिशत बढ़ रही है। इस हिसाब से असम में मुस्लिम 2041 तक बहुसंख्यक बन जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने सांख्यिकीय नमूनों का हवाला देते हुए कहा कि मुस्लिम अब असम की आबादी का 40 प्रतिशत हो चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह वास्तविकता है, इस होने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने यह भी दावा किया कि हर दस साल में हिंदुओं की आबादी 16 प्रतिशत ही बढ़ रही है। उन्होंने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मुस्लिम समुदाय के बीच जनसंख्या वृद्धि को कम करने के लिए कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किया तंज
असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "मुसलमानों की जनसंख्या वृद्धि को रोकने में कांग्रेस की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी जनसंख्या नियंत्रण के ब्रांड एंबेसडर बन जाते हैं, तो यह स्थिति नियंत्रित हो सकती है। क्योंकि यह समुदाय केवल उनकी बात सुनता है।"


अमृत वृक्ष आंदोलन का दूसरा संस्करण
मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि पिछले साल अमृत वृक्ष आंदोलन 17 सितंबर को शुरू हुआ था, लेकिन पौधों का वितरण 12 सितंबर को शुरू हुआ था। हम 10 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सक्षम थे। उन्होंने कहा कि हमने पिछले साल 1.12 करोड़ पौधे लगाए थे। हमने कॉल सेंटर भी स्थापित किए थे। 1.12 करोड़ पौधों में से 90% जीवित हैं। इस साल राज्य वन विभाग ने 4 करोड़ पौधे तैयार किए हैं। इस साल का अमृत वृक्ष आंदोलन 1-15 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed