फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Claims Congress MP 15 days Pakistan Stay without informing Govt of India

BJP vs Congress: असम के सांसद भारत सरकार को बताए बिना 15 दिन पाकिस्तान में रहे, असम के CM ने किया दावा

Wed, 23 Apr 2025 11:29 PM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 23 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Assam CM Himanta Claims Congress MP 15 days Pakistan Stay without informing Govt of India
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई (फाइल) - फोटो : एएनआई

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का नाम लिए बिना बुधवार को कहा कि राज्य का एक सांसद भारत सरकार को सूचित किए बिना 15 दिनों तक पाकिस्तान में रहा। असम के मुख्यमंत्री लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई पर उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई के साथ कथित संबंधों को लेकर लगातार हमलावर रहे हैं।

विज्ञापन


सरमा ने पंचायत चुनाव के लिए आयोजित एक प्रचार बैठक से इतर संवाददाताओं से कहा, "असम सरकार के पास सूचना है कि राज्य का एक सांसद इस्लामाबाद में 15 दिन तक रुका था। उसका पाकिस्तान दूतावास से भी संबंध है। कई और जानकारियां सामने आएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक राज्य के लोग सबूतों के साथ देखेंगे कि कैसे एक गौरवशाली पिता का बेटा देश के खिलाफ चला गया। सरमा ने कहा, हमें सबूत मिले हैं कि वह भारत सरकार को बिना किसी सूचना के 15 दिनों तक इस्लामाबाद में रहा। हमारे पास और भी कई सबूत हैं। इसलिए, मेरा मानना है कि उसने वहीं नमाज पढ़ना सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री रमजान और ईद के त्यौहारों के दौरान नमाज़ अदा करते हुए गोगोई की तस्वीरों और वीडियो के लिए उन पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पाकिस्तान हमारा बड़ा दुश्मन है, लेकिन देश में रहकर पाकिस्तान की तारीफ़ करने वाले उससे भी बड़े दुश्मन हैं। हम बाहर के दुश्मन को पहचान सकते हैं, लेकिन अपने घर के अंदर के दुश्मन को पहचानना संभव नहीं है।'

सरमा ने कहा, हमें बहुत सारी जानकारी मिली है। सितंबर तक हम सभी सबूत और रिपोर्ट लोगों के सामने पेश कर देंगे। कई विस्फोटक सबूत हैं, जिन्हें जनता के सामने लाया जाएगा। असम के सीएम ने कहा कि उन्होंने असम विधानसभा को सांसद के पाकिस्तान के साथ पारिवारिक संबंधों के बारे में पहले ही बता दिया है और यह पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगा।


बता दें कि पिछले महीने असम के मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के भारत के आंतरिक मामलों में कथित हस्तक्षेप की जांच में इंटरपोल जैसी एजेंसियों से मदद मांग सकती है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि उसका गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न से संबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed