फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam cm Himanta Biswa warning to Mahmood Madani says Do not cross limits otherwise will arrested

CM Himanta Biswa: 'हदें पार न करें, वरना गिरफ्तार कर लिए जाएंगे', महमूद मदनी को हिमंत बिस्वा की सख्त चेतावनी

Tue, 02 Sep 2025 09:03 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 02 Sep 2025 09:03 PM IST
सार

असम में बेदखली अभियान को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और जमीयत उलेमा-ए-हिंद अध्यक्ष महमूद मदनी आमने-सामने आ गए हैं। सरमा ने चेतावनी दी कि मदनी हद पार करेंगे तो गिरफ्तारी होगी, जबकि मदनी ने पलटवार में खुद को जीरो बताया। वहीं, सरमा ने अतिक्रमण पर सख्त रुख दोहराते हुए कहा कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
assam cm Himanta Biswa warning to Mahmood Madani says Do not cross limits otherwise will arrested
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : PTI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष महमूद ए मदनी को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर मदनी अपनी सीमाएं पार करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सरमा ने यह भी कहा कि न तो वे और न ही भाजपा मदनी से डरती है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि मदनी की अहमियत केवल कांग्रेस के दौर में होती थी, भाजपा के शासन में नहीं।
विज्ञापन


महमूद मदनी सोमवार को असम के गोलपाड़ा जिले पहुंचे थे और यहां चल रहे बेदखली अभियान वाले स्थानों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार से मांग की कि सभी बेदखली अभियान सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय नियमों के तहत होने चाहिए। इस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सरमा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर मदनी को दौरा करने की अनुमति दी ताकि उन्हें पता चले कि जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ कैसा बर्ताव होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मराठा आरक्षण पर सरकार ने मानी जरांगे की आठ में से छह मांग, कुनबी प्रमाणपत्र के लिए बनेगी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण पर सरकार का सख्त रुख
सीएम सरमा ने स्पष्ट कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति वनभूमि, गांव के चरागाह या प्रोफेशनल चरागाह में अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मदनी के दौरे से उन्हें भी यह समझ आ गया होगा कि अवैध कब्जा करना कितना बड़ा जोखिम है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब ये नेता लोगों को जमीन पर कब्जा करने के लिए उकसाने से बचेंगे।

 
सरमा की टिप्पणी पर पलटवार
सरमा के बयान कि उन्हें गिरफ्तारी वाले बयान पर पर मदनी ने कहा कि उनके पूर्वज आजादी की लड़ाई में जेल गए थे। साथ ही व्यंग्य करते हुए कहा कि वो महान आदमी हैं, हीरो हैं, और मैं जीरो हूं। उन्होंने आगे कहा कि असम के मूल निवासी राज्य की पहचान हैं। अगर नामघर को परेशानी होगी तो मस्जिद भी प्रभावित होगी। मदनी ने दावा किया कि जमीयत की ओर से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को हटाने की मांग संगठन का फैसला है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के जन्मदिन पर पांच अस्पतालों की रखी जाएगी आधारशिला, 75 योजनाओं की होगी शुरुआत

‘महिला उद्यमिता अभियान' सफल- सीएम सरमा
हिमंत ने ये भी कहा कि राज्य सरकार के महिला उद्यमिता अभियान को बड़ी सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि सिर्फ होजाई विधानसभा क्षेत्र में ही अब तक 31,000 से अधिक महिलाओं को इस योजना के तहत धनराशि वितरित की गई है। सीएम सरमा ने कहा कि सुबह छह बजे से ही हजारों महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर जुटीं, जो इस योजना की लोकप्रियता और सफलता का प्रमाण है। उन्होंने घोषणा की कि दिसंबर या जनवरी तक राज्य की सभी 126 विधानसभा क्षेत्रों में इसी तरह की बैठकों के जरिए लाभ वितरित किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed