फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma issues show cause notice to minister Sanjoy Kishan for his apology to ULFA news in Hindi

Assam: मंत्री संजय किशन ने मांगी थी प्रतिबंधित उल्फा से माफी, मुख्यमंत्री सरमा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Sun, 29 May 2022 10:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 May 2022 10:45 PM IST
सार

शनिवार को जारी किए गए इस नोटिस का जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री ने मंत्री संजय किशन को तीन दिन का समय दिया है।

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma issues show cause notice to minister Sanjoy Kishan for his apology to ULFA news in Hindi
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी ही सरकार में मंत्री संजय किशन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। किशन को यह नोटिस उनकी उस माफी के लिए जारी किया गया है जो उन्होंने प्रतिबंधित उल्फा (आई) के प्रमुख को झूठा कहने के बाद मांगी थी।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार एक आधिकारिक सूत्र ने रविवार को बताया कि सरमा ने यह नोटिस शनिवार को जारी किया था। 

अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि चाय जनजाति और रोजगार मंत्री किशन को नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। मुख्यमंत्री ने किशन से इस बात पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है कि उन्होंने उल्फा (आई) से माफी क्यों मांगी।
विज्ञापन


उल्फा (आई) ने दी थी बहिष्कार की धमकी
तिनसुकिया विधानसभा से विधायक संजय किशन ने 13 मई को उल्फा (आई) के प्रमुख परेश बरुआ को झूठा कहा था। इसके अगले दिन संगठन ने एक बयान जारी करते हुए माफीनामे की मांग की थी। संगठन ने डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया में किशन का बहिष्कार सुनिश्चित करने की धमकी देते हुए उन्हें माफी मांगने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय किशन ने कहा था कि मैंने बरुआ की भावनाओं को आहत करने के लिए कुछ नहीं कहा था और अगर अनजाने में मैंने ऐसा कुछ कह दिया है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। इसके बाद उल्फा (आई) ने एक और बयान जारी किया था और भाजपा नेता के बहिष्कार के कदम को वापस लेने की बात कही थी। 

उल्फा (आई) ने पिछले साल सरमा के मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार के साथ सर्वसम्मति से संघर्ष विराम का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed