{"_id":"60c299178ebc3ef43c0acadb","slug":"assam-cm-himanta-biswa-said-minority-community-should-adopt-proper-family-planning-policy-to-reduce-poverty","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमंत बिस्व बोले: गरीबी कम करने के लिए परिवार नियोजन नीति अपनाए अल्पसंख्यक समुदाय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिमंत बिस्व बोले: गरीबी कम करने के लिए परिवार नियोजन नीति अपनाए अल्पसंख्यक समुदाय
Fri, 11 Jun 2021 05:10 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, गुवाहाटी
एजेंसी, गुवाहाटी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 11 Jun 2021 05:10 AM IST
सार
- मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि सरकार सभी गरीबों की संरक्षक है लेकिन उसे जनसंख्या वृद्धि के मुद्दे से निपटने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को अल्पसंख्यक समुदाय से गरीबी कम करने को जनसंख्या नियंत्रण के लिए उचित परिवार नियोजन नीति अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
अपनी सरकार के 30 दिन पूरे होने पर उन्होंने कहा कि समुदाय में गरीबी कम करने में मदद के लिए सभी पक्षकारों को आगे आना चाहिए और सरकार का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सभी गरीबों की संरक्षक है लेकिन उसे जनसंख्या वृद्धि के मुद्दे से निपटने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
जनसंख्या वृद्धि की मुख्य वजह गरीबी, निरक्षरता और उचित परिवार नियोजन की कमी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को शिक्षित करने का काम करेगी ताकि इस समस्या से प्रभावी रूप से निपटा जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार मंदिर, सत्रों और वन भूमि का अतिक्रमण नहीं करने दे सकती। उन्होंने कहा कि समुदाय के सदस्यों ने भी सरकार को आश्वस्त किया है कि वे इन भूमि का अतिक्रमण नहीं चाहते।