फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Bloody clash between two groups in Hailakandi curfew imposed in many areas

असम: हैलाकांडी में दो गुटों में खूनी संघर्ष, कई इलाकों में लगा कर्फ्यू

Tue, 17 Aug 2021 10:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Aug 2021 10:49 AM IST
सार

असम के हैलाकांडी में दो गुटों में हुआ विवाद, खूनी संघर्ष में बदल गया। इस खूनी संघर्ष में कई स्थानीय लोगों के साथ पुलिस जवानों को भी चोट आई है। इसके बाद जिलाधिकारी ने कर्फ्यू लागू कर दिया है। 

विज्ञापन
Assam Bloody clash between two groups in Hailakandi curfew imposed in many areas
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

असम के हैलाकांडी में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष के बाद कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक हैलाकांडी के एक स्थानीय बाजार में दो गुटों के बीच कुछ विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई और देखते ही देखते बड़ी हिंसा हो गई।  

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों गुटों के बीच तनातनी में कई लोगों के साथ पुलिस जवानों को भी चोट पहुंची है। तनाव को देखते हुए हैलाकांडी के कुछ इलाकों में पूरी तरह से कर्फ्यू लगा दिया गया है। डीएम रोहन कुमार झा के मुताबिक सेरिस्पोर टी गार्डन, नारायणपुर, ईतरकांडी व चांदपुर गांव में पूरी तरह कर्फ्यू लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान मेडिकल इमरजेंसी या फिर कोविड मरीजों को ही आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन


कुछ इलाकों में सभी सरकारी और निजी कार्यालयों, दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। कर्फ्यू के दौरान किसी भी तरह की आवाजाही, बैठक, सभा या रैलियों की मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक आदेश में कहा गया है, स्थिति की तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार यह आदेश पारित किया जाता है। यह सोमवार को रात दस बजे से लागू हो गया और अगले आदेश तक लागू रहेगा। हैलाकांडी के जिला विकास आयुक्त राणाजीत कुमार लसकर ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है और सोमवार रात के बाद से कोई नई घटना नहीं हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed