फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Bandh against draft delimitation proposal affects normal life in Barak Valley; over 300 protestors held

Assam: असम में परिसीमन प्रस्ताव के मसौदे के खिलाफ बंद से जनजीवन प्रभावित, हिरासत में 300 से अधिक प्रदर्शनकारी

Tue, 27 Jun 2023 03:26 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 27 Jun 2023 03:26 PM IST
सार

असम की बराक घाटी में बंद सुबह पांच बजे शुरू हुआ। इस दौरान घाटी के कछार, करीमगंज और हैलाकांडी जिलों में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि, सरकारी कार्यालय इस दौरान खुले रहे, लेकिन इनमें लोगों की उपस्थिति बहुत कम दर्ज की गई।

विज्ञापन
Assam: Bandh against draft delimitation proposal affects normal life in Barak Valley; over 300 protestors held
राजनीतिक दलों ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम में परिसीमन प्रस्तावों के मसौदे के विरोध में राजनीतिक दलों ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था। इस दौरान, मंगलवार को बराक घाटी के तीन जिलों में 300 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। बंद का आह्वान पहले बराक डेमोक्रेटिक फ्रंट (बीडीएफ) ने किया था। बाद में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और एआईयूडीएफ ने भी इसका समर्थन किया।

विज्ञापन


असम की बराक घाटी में बंद सुबह पांच बजे शुरू हुआ। इस दौरान घाटी के कछार, करीमगंज और हैलाकांडी जिलों में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि, सरकारी कार्यालय इस दौरान खुले रहे, लेकिन इनमें लोगों की उपस्थिति बहुत कम दर्ज की गई। इसके अलावा, इन तीनों जिलों में वाहनों की आवाजाही काफी कम देखी गई। अगर घर से कोई बाहर निकल भी रहा था, तो प्रदर्शनकारी उनसे घर वापस लौटने का आग्रह कर रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस ने करीमगंज (उत्तर) से कांग्रेस विधायक कमलाख्या दे पुरुकायस्थ और पार्टी के कछार जिला अध्यक्ष अभिजीत पॉल सहित 300 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कछार के पुलिस अधीक्षक नुमल महत्ता ने बताया कि सभी दलों के प्रदर्शनकारियों को हिरासत में इसलिए लिया गया है क्योंकि वे लोगों को काम पर जाने से रोक रहे थे। उन्होंने कहा कि ये एहतियाती गिरफ्तारियां हैं। हम आम लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित परिसीमन प्रस्ताव के मसौदे के अनुसार, तीन जिलों में विधानसभा सीटों की संख्या मौजूदा 15 से कम होकर 13 हो जाएगी। कुछ निर्वाचन क्षेत्रों के नामों में बदलाव का भी प्रस्ताव है।

सत्तारूढ़ भाजपा सहित कई राजनीतिक नेताओं ने मसौदा प्रस्तावों पर अपना असंतोष व्यक्त किया है। ढोलाई विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले परिवहन मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य ने कहा कि लोग क्षेत्र का नाम ढोलाई से बदलकर नरसिंगपुर करने के प्रस्ताव से नाखुश हैं। वहीं, कांग्रेस विधायक कमलाख्या दे पुरुकायस्थ ने कहा कि परिसीमन मसौदा बराक घाटी के लोगों और एक विशेष समुदाय के खिलाफ साजिश है।

20 जून को जारी परिसीमन के मसौदे में, चुनाव निकाय ने असम में विधानसभा सीटों की संख्या 126 और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 14 बरकरार रखने का प्रस्ताव दिया है। आयोग ने विधानसभा और लोकसभा दोनों के अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों की भौगोलिक सीमाओं को बदलने की भी योजना बनाई है, जबकि कुछ सीटें खत्म कर दी जाएंगी और कुछ नई सीटें बनाई जाएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed