फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam assembly election 2021, Priyanka gandhi Tezpur rally says, if voted to power in Assam, will bring new law to nullify CAA

असम में बोलीं प्रियंका- सत्ता में आने पर नागरिकता संशोधन कानून को रद्द करेगी कांग्रेस

Tue, 02 Mar 2021 04:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 02 Mar 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
Assam assembly election 2021, Priyanka gandhi Tezpur rally says, if voted to power in Assam, will bring new law to nullify CAA
असम में जनसभा को संबोधित करती हुईं प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को असम के तेजपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो सबसे पहले नागरिकता संशोधन कानून को रद्द करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर असम में सत्ता में आई तो संशोधित नागरिकता कानून को निरस्त करने के लिए नया कानून लेकर आएगी। यदि असम में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, चाय बागानों में काम करने वालों की न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस असम में सत्ता में आती है, तो वह 'गृहिणी सम्मान' के तौर पर गृहिणियों को हर महीने दो हजार रुपए देगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर करें मतदान: प्रियंका
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को असम की महिलाओं से आग्रह किया कि वे आगामी चुनाव में जिम्मेदारी से मतदान करें, क्योंकि यह उनके और उनके बच्चों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।


उन्होंने दावा किया कि राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध की दर देश में सबसे ज्यादा है और वर्तमान सरकार ने स्थिति को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया। वह विश्वनाथ जिले के गोहपुर में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि आप जब मतदान करें तो ध्यान से व सोच कर मतदान करें और समझें कि जिस राजनीतिक पार्टी या नेताओं को आप चुन रहे हैं वे आपके बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए नीतियां तैयार करने के योग्य हैं या नहीं।

प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत मेरठ में सात मार्च को होगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की किसान महापंचायत मेरठ में अब सात मार्च को होगी, जो पहले छह मार्च को प्रस्तावित थी। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव चौधरी यशपालसिंह ने मंगलवार को बताया कि प्रियंका गांधी का छह मार्च को यहां आने का कार्यक्रम था, लेकिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्तता के कारण अब महापंचायत की तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी गई है। प्रियंका यहां नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को संबोधित करेंगी।

वहीं स्थानीय कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन के अनुसार किसान महापंचायत सरधना के कैली गांव में ही होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के स्थल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सात मार्च को दोपहर 12 बजे कैली गांव में हनुमान मंदिर के पास किसान महापंचायत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed