फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: AIUDF claims six Congress MLAs in touch with us

Assam: एआईयूडीएफ का दावा- छह कांग्रेस विधायक बदल सकते हैं पाला, बिहार से भाजपा का पतन शुरू

Wed, 24 Aug 2022 02:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गुवाहाटी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 24 Aug 2022 02:34 PM IST
सार

एआईयूडीएफ के नेता ने यह भी कहा कि दो सितंबर को बारपेटा जिलाध्यक्ष और राज्य स्तरीय महासचिव समेत कांग्रेस के कई नेता बारपेटा में एआईयूडीएफ में शामिल होंगे। भाजपा अगले 5-6 साल में खत्म होने वाली है। 

विज्ञापन
Assam: AIUDF claims six Congress MLAs in touch with us
एआईयूडीएफ के महासचिव करीमुद्दीन बरभुइया - फोटो : ANI

विस्तार

असम की विपक्षी पार्टी एआईयूडीएफ (AIUDF) ने दावा किया है कि राज्य में कांग्रेस के छह विधायक उसके संपर्क में हैं। 2-3 विधायक तो पार्टी के साथ हैं। 

विज्ञापन

एआईयूडीएफ के महासचिव करीमुद्दीन बरभुइया ने कहा कि छह माह पहले मैंने कहा था कि कुछ कांग्रेस विधायक हमारे साथ आएंगे। कुछ विधायकों ने पार्टी प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से मिले हैं। हम उपचुनाव नहीं चाहते हैं, इसलिए हम इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस के छह विधायक हमारे संपर्क में हैं। 

विज्ञापन

बरभुइया ने कहा कि दो सितंबर को बारपेटा जिलाध्यक्ष और राज्य स्तरीय महासचिव समेत कांग्रेस के कई नेता बारपेटा में एआईयूडीएफ में शामिल होंगे। एआईयूडीएफ के नेता ने यह भी कहा कि भाजपा अगले 5-6 साल में खत्म होने वाली है। उसका पतन बिहार से शुरू हो गया है, लोग उन्हें दोबारा स्वीकार नहीं करेंगे।


एआईयूडीएफ का असम की मुस्लिम आबादी में काफी प्रभाव है। इसका गठन 2 अक्तूबर 2005 को मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने किया था। उस वक्त इसका नाम AUDF यानी असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट था। 2009 के लोकसभा चुनाव के वक्त मौलाना बदरुद्दीन ने  नाम बदलकर AIUDF यानी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट कर दिया। मौलाना बदरुद्दीन ने हमेशा पार्टी गठन के पीछे राजनीतिक तौर पर कमजोर लोगों की मांगों और हक को आवाज देना बताया जबकि उनके विरोधी आरोप लगाते रहे कि मौलाना बदरुद्दीन ने बांग्लादेश से आए लोगों को संरक्षण देने के लिए पार्टी बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed