फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam 2008 serial bomb blast case: Bodo outfit chief and 9 others gets life sentence

असम बम धमाके में एनडीएफबी प्रमुख रंजन दैमारी सहित 9 को उम्रकैद, 81 लोग मारे गए थे

Wed, 30 Jan 2019 12:56 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Wed, 30 Jan 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Assam 2008 serial bomb blast case: Bodo outfit chief and 9 others gets life sentence
रंजन दैमारी

सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को 2008 में असम में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के प्रमुख रंजन दैमारी और 9 अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इन विस्फोटों में 81 लोग मारे गए थे।


loader



सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने रंजन दैमारी और 14 अन्य को दोषी ठहराया था। मामले पर घटना के 10 साल से भी अधिक समय बाद फैसला आया है। इस हमले में 81 लोगों की मौत हुई थी और 470 लोग घायल हुए थे। सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश अपरेश चक्रवर्ती ने दैमारी और 14 अन्य को आईपीसी की विभिन्न धाराओं में दोषी करार दिया था।

दैमारी के अलावा जॉर्ज बोडो, बी. थरई, राजू सरकार, निलिम दैमारी, अंचाई बोडो, इन्द्र ब्रह्मा, लोको बासुमतारी, खड़गेश्वर बासुमतारी, प्रभात बोडो, जयंत बोडो, अजय बासुमतारी, मृदुल गोयारी, माथुराम ब्रह्मा और राजेन गोयारी को भी दोषी करार दिया गया है।

2008 को हुए थे बम धमाक

असम में 30 अक्तूबर, 2008 को बम धमाके हुए थे। गुवाहाटी और पश्चिमी असम के आस-पास के इलाकों में एक के बाद एक 11 बम धमाके हुए थे। विशेष सरकारी वकील टीडी गोस्वामी ने कहा था कि राज्य ने आरोपियों के खिलाफ सजा-ए-मौत की मांग की है।

इस मामले में कुल 22 लोगों को आरोपी बनाया गया था। सात फिलहाल फरार हैं जबकि माना जा रहा है कि दो की मौत हो चुकी है। 15 आरोपियों में से केवल रंजन दैमारी ऐसा शख्स था जोकि जमानत पर बाहर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed