फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: 16 districts of Assam in the grip of flood, two died; About five lakh people are in danger

Assam: बाढ़ की चपेट में असम के 16 जिले, दो की मौत; करीब पांच लाख लोगों पर मंडरा रहा खतरा

Fri, 23 Jun 2023 11:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 23 Jun 2023 11:29 PM IST
सार

सात जिलों के 83 सुरक्षा केंद्रों में अबतक 14,000 लोगों को पहुंचाया गया है। अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), नागरिक प्रशासन, गैर सरकारी संगठन और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
Assam: 16 districts of Assam in the grip of flood, two died; About five lakh people are in danger
Flood in Assam - फोटो : Social Media

विस्तार

असम में बाढ़ के चलते 26 जिलों में लगभग 4.96 लाख लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं, जबकि दो लोगों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। ब्रह्मपुत्र समेत राज्य की प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। बजाली उपमंडल के हालत सबसे अधिक खराब है, यहां 2.60 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 10,782.80 हेक्टेयर फसल भूमि जलमग्न हो चुकी है। बजाली, बक्सा, बरपेटा, कछार, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, गोलपारा, करीमगंज, कोकराझार, माजुली और नलबाड़ी सहित कई जिलों में सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है। सात जिलों में 140 राहत शिविरों में 14,000 से अधिक लोगों ने शरण ले रखी है, जबकि अन्य 79 राहत वितरण केंद्र भी कार्यरत हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है जिससे जल स्तर और बढ़ सकता है।

विज्ञापन

 

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नेमाटीघाट (जोरहाट) और धुबरी में ब्रह्मपुत्र खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। इसके अलावा कामरूप में पुथिमारी, नलबाड़ी में पगलागिया और बरपेटा में मानस नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सोनितपुर, बोंगाईगांव, दरांग, धुबरी, लखीमपुर, मोरीगांव, नलबाड़ी, दक्षिण सलमारा और उदलगुरी में बड़े पैमाने पर कटाव देखा गया है। बोंगाईगांव और दिमा हसाओ में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

विज्ञापन

 14,000 लोगों ने ली राहत शिविरों में शरण
सात जिलों में 83 राहत शिविरों में 14,000 से अधिक लोग शरण ले रहे हैं, जबकि अन्य 79 राहत वितरण केंद्र भी कार्यरत हैं। अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), नागरिक प्रशासन, गैर सरकारी संगठन और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे जलस्तर और बढ़ सकता है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया की गुरुवार तक करीबन  4.95  लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इस दौरान उदलगुड़ी जिले के तमुलपुर में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।  केंद्रीय जल आयोग (सीडब्यूडी) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रह्मपुत्र नदी नेमाटीघाट(जोरहाट) और दुबरी में अपने खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। वहीं पुथिमारी(कामरूप), पगलागिया(नलबाड़ी) और मानस(बारपेटा) नदियां अपने लाल निशान से ऊपर बह रही है। 

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अबतक 16 जिलें और अन्य चार संभाग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। बाढ़ की वजह से बजली संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां 2.60 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। सात जिलों के 83 सुरक्षा केंद्रों में अबतक 14,000 लोगों को पहुंचाया गया है। अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), नागरिक प्रशासन, गैर सरकारी संगठन और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 


सोनितपुर, बोंगाईगांव, दरांग, धुबरी, लखीमपुर, मोरीगांव, नलबाड़ी, दक्षिण सलमारा और उदलगुरी में बड़े पैमाने पर कटाव देखा गया है।बोंगईगांव और दीमा हसाओ में बारी बारिश के कारण भूस्खलन भी देखने को मिला। बाढ़ के कारण बारपेटा, सोनितपुर, दरांग, नलबाड़ी, बक्सा, चिरांग, धुबरी, कोकराझार, लखीमपुर, उदलगुरी, बोंगाईगांव, धेमाजी और डिब्रूगढ़ में सड़के, पुल और अन्य संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed