फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam 1,615 cadres of different factions of NDFB laid down their arms at a ceremony in Guwahati

असम: नेशनल डेमोक्रोटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के 1,615 काडर ने किया आत्मसमर्पण

Thu, 30 Jan 2020 01:08 PM IST
Sneha Baluni एएनआई, गुवाहाटी
एएनआई, गुवाहाटी Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 30 Jan 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Assam 1,615 cadres of different factions of NDFB laid down their arms at a ceremony in Guwahati
नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के कैडर - फोटो : ANI

असम के गुवाहाटी में एक समारोह में नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के विभिन्न गुटों के 1,615 कैडरों ने अपने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया है। भारत सरकार ने 27 जनवरी को दिल्ली में एनडीएफबी के समूहों और असम सरकार के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 

विज्ञापन

 

इससे पहले असम सरकार को 23 जनवरी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी। आठ प्रतिबंधित संगठनों के कुल 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ बंगाली (एनएलएफबी), आदिवासी ड्रैगन फाइटर (एडीएफ), नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी (एनएसएलए), यूनाईटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंस (यूएलएफए-आई), नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी), कामतापुर लिबरेशन आर्गेनाइजेशन (केएलओ), रवा नेशनल लिबरेशन फ्रंट (आरएनएलएफ) और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-माओवादी (सीपीआई-एम) के सदस्य रहे इन उग्रवादियों ने एक कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक ज्योति महंत ने बताया था कि यह राज्य और असम पुलिस के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। कुल मिलाकर 644 कैडर और आठ उग्रवादी समूहों के नेताओं ने हथियार डाल दिए। उन्होंने कहा कि यह हाल के दिनों में उग्रवादियों के सबसे बड़े आत्मसमर्पण में से एक है। 

महंत ने बताया था कि इन उग्रवादियों ने एके- 47 और एके-56 जैसे कई हथियार सौंपे हैं। 177 हथियारों के अलावा उग्रवादियों ने 58 मैगजीन, 1.93 किलो विस्फोटक, 52 ग्रेनेड, 71 बम, तीन रॉकेट लॉन्चर, 306 डेटोनेटर, दो आरटी सेट और 17 खुखरी भी सौंपी।

सबसे ज्यादा एनएलएफबी के 301 उग्रवादियों ने किया समर्पण

एनएलएफबी के सबसे ज्यादा 301 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद एडीएफ के 178, एनएसएलए के 87, उल्फा-आई के 50, एनडीएफबी के 8, केएलओ के 6, आरएनएलएफ के 13 और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के एक उग्रवादी ने आत्मसमर्पण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed