Congress: आशीष कुमार साहा त्रिपुरा कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने, बीरजीत सिन्हा की ली जगह
पार्टी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक आशीष कुमार साहा को तत्काल प्रभाव से त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आशीष कुमार साहा को तत्काल प्रभाव से त्रिपुरा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने बीरजीत सिन्हा की जगह ली। सिन्हा को हाल ही में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी वोकल कॉर्ड सर्जरी हुई थी। फिलहाल वह रिकवर हो रहे हैं।
The Congress President, Shri @kharge, has appointed Shri Asish Kumar Saha, an ex-MLA, as the President of the Tripura Pradesh Congress Committee with immediate effect. pic.twitter.com/sHDFEVJzrO
— Congress (@INCIndia) June 17, 2023विज्ञापन
पार्टी ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक आशीष कुमार साहा को तत्काल प्रभाव से त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बयान में यह भी कहा गया है कि खरगे ने विधायक और निवर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बीरजीत सिंह के पार्टी के लिए योगदान की सराहना की है।
मेघालय: भूस्खलन में दो नाबालिग भाई-बहनों की मौत
उधर, मेघालय के प्येनदेंगरी (Pyendengrei) में शनिवार को भूस्खलन में दो नाबालिग भाई-बहनों की मौत हो गई। भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में दोनों जिंदा दफन हो गए थे। पुलिस के मुताबिक मृतकों की उम्र 10 और 15 साल थी। भूस्खलन की घटना के समय दोनों घर में सो रहे थे।
वहीं, मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में सोनपुर सुरंग में हुए भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, रोड फिलहाल अवरुद्ध है और इसे साफ करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने वाहन चालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।