{"_id":"6755f5af4fa8ebcd36011683","slug":"asi-likely-to-start-repair-work-of-puri-jagannath-temple-ratna-bhandar-from-december-16-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की मरम्मत का काम 16 दिसंबर से संभव, ASI ने नीति समिति से मांगी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की मरम्मत का काम 16 दिसंबर से संभव, ASI ने नीति समिति से मांगी मंजूरी
Mon, 09 Dec 2024 01:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:08 AM IST
सार
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के 'रत्न भंडार' की मरम्मत का काम 16 दिसंबर से शुरू कर सकता है। एएसआई अधीक्षक डीबी गार्नाइक ने बताया कि एएसआई ने प्रस्तावित मरम्मत कार्य के लिए मंदिर की नीति उप-समिति से मंजूरी मांगी है।
विज्ञापन
जगन्नाथ पुरी मंदिर
- फोटो : ani
विस्तार
ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के 'रत्न भंडार' की मरम्मत का काम 16 दिसंबर से शुरू होने की संभावना है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने प्रस्तावित मरम्मत कार्य के लिए मंदिर की नीति समिति से मंजूरी मांगी है। एएसआई अधीक्षक डीबी गार्नाइक ने रविवार को बताया कि मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले, एएसआई ने हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय भूभौतिकी अनुसंधान संस्थान की सहायता से 12वीं सदी के मंदिर के रत्न भंडार का जीपीआर-जीपीएस सर्वेक्षण किया था। अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने संस्थान ने सर्वे रिपोर्ट एएसआई को सौंप दी थी। उन्होंने कहा कि मरम्मत का काम सर्वे रिपोर्ट के अनुसार और मंदिर प्रबंधन की मंजूरी से किया जाएगा।
विज्ञापन
10 दिसंबर को मंदिर सेवकों के संघ के साथ होगी चर्चा
पुरी के कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा कि 10 दिसंबर को 'रत्न भंडार' की मरम्मत पर मंदिर सेवकों के संघ 'छतीसा निजोगा' के साथ चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
आभूषणों की सूची तैयार करने का लक्ष्य जनवरी के अंत तक रखा
कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य सरकार ने जनवरी 2025 के अंत तक मंदिर में संग्रहीत आभूषणों की सूची तैयार करने का लक्ष्य रखा है। हम चाहते हैं कि एएसआई जल्द मरम्मत का काम पूरा करे ताकि आभूषणों को अस्थायी कोषागारों से वापस 'रत्न भंडार' में रखा जा सके।
46 साल बाद, इस साल जुलाई में खुला था रत्न भंडार
एएसआई अधीक्षक गार्नाइक ने बताया कि इस साल जुलाई में, 46 साल बाद रत्न भंडार को फिर से खोला गया था, ताकि कीमती सामानों की सूची और संरचना की मरम्मत की जा सके।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन