फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashwin Adhik maas starting on September 18 time of worship of lakshmi and vishnu such a coincidence after 19 years

18 सितंबर से शुरू हो रहा है वैभव देने वाला आश्विन अधिकमास, 19 साल बाद ऐसा संयोग

Thu, 03 Sep 2020 03:38 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Sep 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Ashwin Adhik maas starting on September 18 time of worship of lakshmi and vishnu such a coincidence after 19 years
भगवान विष्णु (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

विज्ञापन

हिंदू पंचांग के अनुसार हर तीन साल में एक बार अधिक मास आता है। इस अधिक मास में बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में एक महीने तक चलने वाला मलमास मेला लगता है। हालांकि, इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए राजगीर में 18 सितंबर से शुरू होने वाला मलमास मेला स्थगित कर दिया गया है।

इस बार 18 सितंबर से अधिक मास शुरू हो रहा है। ये हर तीन साल में एक बार होता है। लेकिन, 19 साल बाद आश्विन अधिक मास है। यानी इस साल दो आश्विन मास होंगे, इसके पहले 2001 में ऐसा संयोग बना था। इस अधिक मास में कई दुर्लभ योग बन रहे हैं, जो वैभव वृद्धि करने वाले हैं। वैसे तो अधिक मास भगवान विष्णु और कृष्ण की आराधना का है, लेकिन आश्विन मास होने के कारण ये लक्ष्मी की कृपा पाने का भी महीना है। इस तरह ये महीना लक्ष्मी और विष्णु दोनों की आराधना का है।

विज्ञापन

 

आश्विन मास की पूर्णिमा लक्ष्मी के पृथ्वी पर आगमन की मानी गई है। इसे शरद पूर्णिमा भी कहा जाता है। इसी वजह से आश्विन मास को लक्ष्मी की आराधना का महीना माना गया है। धर्म ग्रंथ कहते हैं अधिक मास में किया गया जप, तप, व्रत और दान अक्षय फल देते हैं। इनका पुण्य कभी खत्म नहीं होता है। इस महीने में विष्णु के साथ लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए किए गए उपाय भी अक्षय फल देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक मास शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। पंडितों के मुताबिक, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र तीव्र फल देने वाला होता है। इस नक्षत्र में महीने की शुरुआत शुभ और शीघ्र फल देने वाली रहेगी। उत्तरा फाल्गुनी सम्मान-समृद्धि भी तेजी से बढ़ाता है। अधिक मास में वैभव संबंधी कार्य तेजी से परिणाम देने वाले होंगे। उस समय शुक्ल नाम का शुभ योग भी रहेगा। ये योग अपने नाम की तरह प्रकाश और शीतलता देता है। इस महीने में सोने-चांदी से लेकर मशीन और वाहन खरीदने के कई मुहूर्त और शुभ योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed