{"_id":"5c4f67b5bdec2273970e41ac","slug":"ashok-gehlot-nameplate-removed-from-congress-headquarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहलोत की नेमप्लेट हटते ही कमरे में लगा ताला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तत्काल हुए सक्रिय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गहलोत की नेमप्लेट हटते ही कमरे में लगा ताला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तत्काल हुए सक्रिय
Tue, 29 Jan 2019 02:06 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 29 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ashok Gehlot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस मुख्यालय में महासचिव अशोक गहलोत के कमरा छोड़ने और उनकी नेमप्लेट हटने के बाद ताला लगा दिया गया है। कांग्रेस में कमरा विवाद नया नहीं है और बड़े कमरों को पाने की होड़ बड़े नेताओं में नई नहीं है। अशोक गहलोत की जगह नए महासचिव संगठन बनाए गए केसी.वेणुगोपाल को बतौर महासचिव प्रभारी एक कमरा पहले से आवंटित है। महासचिव संगठन बनाए जाने के बाद शुक्रवार को वे अपने कमरे से उस कमरे तक जा पहुंचे जहां अशोक गहलोत बैठते थे।
विज्ञापन
चूंकि अशोक गहलोत को ये कमरा महासचिव संगठन जर्नादन द्विवेदी के जाने के बाद मिला था लिहाजा ये मान लिया गया कि ये कमरा महासचिव संगठन का है। सूत्रों की मानें की वेणुगोपाल बीते शुक्रवार दोपहर के समय उस कमरे में पहुंचे थे। जिसके बाद उनके उसी कमरे में बैठने की बात जैसे ही बाहर आई तो कुछ वरिष्ठ नेता तत्काल सक्रिय हो गए।
विज्ञापन
दरअसल यूपी के दो महासचिवों प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बैठने के लिए भी कमरों का आवंटन होना है। चूंकि प्रियंका का एसपीजी सुरक्षा का तामझाम है लिहाजा उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बगल वाला कमरा आवंटित किया जा रहा है। जबकि अशोक गहलोत ने जो कमरा छोड़ा है उस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की दावेदारी बताई जा रही है। गहलोत की नेमप्लेट हटने के बाद किसकी लगेगी ये अभी तय नहीं है फिलहाल कर्मचारियों के बैठने वाले स्थान के साथ पूरे कार्यालय में ताला लटक रहा है।
विज्ञापन