फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asduddin owaisi hits out at govt over triple talaq bill

लोकसभा में तीन तलाक बिल पर बहस के दौरान सरकार पर इस तरह भड़के ओवैसी

Thu, 27 Dec 2018 07:45 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शशांक गौर Updated Thu, 27 Dec 2018 07:45 PM IST
सार

  • लोकसभा में तीन तलाक बिल पर हुई जोरदार बहस हुई, विपक्ष ने बिल का विरोध करते हुए इसे सेलेक्ट कमेटी को भेजने की मांग की
  • एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर तीखा हमला बोला, कहा- इस पर किसी भी पक्ष से नहीं ली गई राय 

विज्ञापन
Asduddin owaisi hits out at govt over triple talaq bill

विस्तार

लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक बिल पर जोरदार बहस हुई। इस दौरान तकरीबन समूचे विपक्ष ने बिल का विरोध करते हुए इसे सेलेक्ट कमेटी को भेजने की मांग की। एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी बहस में हिस्सा लिया और सरकार पर तीखा हमला बोला। 
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा- सरकार ने इस बिल पर किसी भी पक्ष से बात नहीं की है। जो लोग विरोध कर रहे हैं उनकी तो छोड़िए, जिनके लिए बिल लाया जा रहा है उनसे तक बात नहीं की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आपने (सरकार) समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया और तीन तलाक को आपराधिक करार दे दिया है। क्योंकि यह हमारे खिलाफ इस्तेमाल होगा। लैंगिक अल्पसंख्यकों को धारा 377 में अपनी पसंद की छूट दी गई, तब धार्मिक अल्पसंख्यकों को क्यों नहीं? 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा, अगर आपकी आस्था आपकी आस्था है, त मेरी आस्था भी मेरी आस्था होनी चाहिए। आपका (सरकार) इरादा सही नहीं है। आप अपना कानून ला सकते हैं लेकिन हम अपने धर्म को जब्त नहीं होने देंगे। 

लोकसभा में बिल पास 

मुस्लिम समाज में एक बार में तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) को रोकने के मकसद से लाया गया ‘मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2018’ लोकसभा में पास हो गया। हालांकि, इसके कुछ प्रावधानों का विरोध करते हुए कांग्रेस ने इसे संयुक्त प्रवर समिति में भेजने की मांग की तो सत्तारूढ़ भाजपा ने इसे मुस्लिम महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उठाया गया ऐतिहासिक कदम करार दिया। संशोधनों पर वोटिंग से पहले कांग्रेस और एआईएडीएमके ने सदन से वॉकआउट किया। इसके बाद सदन में वोटिंग हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed