कोरोना संकट: ओवैसी ने टीके की कमी के लिए पीएम मोदी पर साधा निशाना
- ओवैसी ने कहा कि देश में टीके कमी केवल नरेंद्र मोदी के कारण है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच टीके की कमी को लेकर फजीहत झेल रही सरकार पर अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में टीके कमी केवल नरेंद्र मोदी के कारण है।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जैसा कि सभी विशेषज्ञ हमें बता रहे हैं कि जब तक हम भारतीय आबादी का टीकाकरण नहीं कर लेते, तब तक लोगों की जिंदगी नहीं बचा सकते। साथ ही कहा कि मोदी सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर महीने 30 करोड़ टीके की खुराक दी जाए और लोगों को टीका लगाया जाए। वे इसमें असफल रहे हैं।
Until & unless we vaccinate the Indian population, which all experts are telling us, you can't save lives. To do that Modi govt should've ensured that every month 300 million vaccination doses are given & people are vaccinated, they have failed at it: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi pic.twitter.com/SN9PTzkm15
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 13, 2021
आगे ओवैसी ने कहा कि टीके कमी केवल नरेंद्र मोदी की वजह से है। उन्होंने ऑर्डर देरी से दिया। हमारे पास पारदर्शिता नहीं है। उन्होंने कहा कि वे लोगों से झूठ बोलते हैं कि पहली खुराक के बाद दूसरी खुराक चार हफ्ते बाद लें। फिर इसे छह हफ्ते तक बढ़ा दिया और अब 12 से 16 हफ्तों तक बढ़ा दिया है। इनकी पॉलिसी बिल्कुल बेकार है।