फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi Said, country fed up with BJP governance & Congress is not a viable option

ओवैसी बोले- जनता बीजेपी से परेशान, कांग्रेस व्यवहारिक विकल्प नहीं

Sun, 04 Mar 2018 12:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Mar 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi Said, country fed up with BJP governance & Congress is not a viable option

AIMIM प्रमुख अससुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बयान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वो तेलंगाना के मुख्यमंत्री के बयान का स्वागत करते हैं। देश के लोग बीजेपी सरकार से परेशान हैं और कांग्रेस एक व्यवहारिक विकल्प नहीं है। वहीं के चंद्रशेखर राव ने पिछले 4 सालों में तेलंगाना में एक अनुकरणीय सरकार दी है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि चंद्रशेखर राव ने कहा था कि अब राजनीति में बदलाव की जरूरत है। जनता 2019 में बदलाव चाहती है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सीताराम येचुरी से दिल्ली में उनकी मुलाकात भी हुई थी। राव ने कहा था कि वो समान विचारधारा वाले लोगों से बातचीत कर रहे हैं, अगर जरूरत पड़ी तो वो बदलाव के लिए शुरू होने वाले आंदोलन का नेतृत्व भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि 28 फरवरी को एक जनसभा को संबोधित करते हुए राव ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर ही निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि वो पीएम मोदी से करीब 20 बार किसानों की समस्याओं पर बात कर चुके हैं लेकिन कोई उपाय नहीं निकाला गया। अगर कुछ नहीं हुआ तो लोग पीएम से नाराज होकर राहुल गांधी को पीएम बना देंगे। दोनों ही पार्टियां बड़बोलेपन की शिकार हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed