{"_id":"5b3784bf4f1c1bf96e8bae86","slug":"asaduddin-owaisi-india-will-decide-for-purchasing-of-oil-not-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका हमें न बताए कहां से तेल खरीदना है, भारत खुद फैसला करेगा: ओवैसी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिका हमें न बताए कहां से तेल खरीदना है, भारत खुद फैसला करेगा: ओवैसी
एजेंसी, हैदराबाद
Updated Sun, 01 Jul 2018 05:19 AM IST
विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ईरान से भारत को तेल आयात खत्म करने के लिए करने के ट्रंप प्रशासन के फरमान पर अमेरिका को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा कि भारत की संप्रभुता में दखल देने वाला अमेरिका कौन होता है। अमेरिका भारत की संप्रभुता पर कैसे हस्तक्षेप कर सकता है। ओवैसी ने यह बात शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में जनसभा को संबोधित करने के दौरान कही।
विज्ञापन
बकौल ओवैसी, ‘अमेरिका कौन होता है भारत को कहने वाला? आप हमें कैसे कह सकते हो कि हम यहां से तेल खरीदे और यहां से नहीं? क्या अमेरिकी राष्ट्रपति को यह कहना चाहिए कि हम कहां से चीजें खरीदें और कहां से नहीं? क्या यह भारत की संप्रभुता में अमेरिकी दखल नहीं है?’
विज्ञापन
सनद रहे कि अमेरिका ने पिछले हफ्ते ही भारत समेत अन्य देशों को ईरान से तेल आयात नहीं करने की चेतावनी दी थी क्योंकि ईरान पर 4 नवंबर से अमेरिकी प्रतिबंध है।
यह साफ है कि यहां किसी को कोई छूट नहीं होगी। ईराक और सऊदी अरब के बाद भारत ईरान का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। अप्रैल 2017 से जनवरी 2018 तक ईरान ने भारत को 18.4 मिलियन टन का कच्चा तेल आयात किया था।