फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   As Opposition crumbling the Aam Aadmi Party hopes soar for the 2019 parliamentary polls

विपक्ष में पड़ी दरार के बीच 2019 लोकसभा चुनावों के लिए AAP कर रही तैयारी

Wed, 16 Aug 2017 12:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 16 Aug 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
As Opposition crumbling the Aam Aadmi Party hopes soar for the 2019 parliamentary polls

विपक्ष की एकता में पड़ी दरार के बीच बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए गठबंधन को 2019 के चुनावों के लिए जहां कोई बड़ा चेहरा नजर नहीं आ रहा है वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी राज्यों के चुनावों से अलग लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है।

विज्ञापन


हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस साल की शुरुआत से तल्खी से अलग आम आदमी पार्टी ने चुपचाप राज्यों में अपने संगठन को मजबूती में जुटी हुई है। आप का लक्ष्य 2019 के चुनावों के मद्देनजर राज्यों में पार्टी के संगठन को मजबूती देना है।
विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली में फिर सजा सियासी दंगल: केजरीवाल के लिए हार का दाग धोने का आखिरी मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


फंड की कमी से जूझ रही आप की महत्वकांक्षाएं लोकसभा चुनावों में मजबूती के साथ उतरने की हैं। अपने हठ को पूरा करने के लिए पार्टी ने बूथ लेवल पर अपने वॉलेन्टियर्स की संख्या को भी बढ़ाना शुरू कर दिया है।

सिर्फ राज्यों के चुनाव लड़ना ही जरूरी नहीं

As Opposition crumbling the Aam Aadmi Party hopes soar for the 2019 parliamentary polls

आप के आधिकारिक प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने अंग्रेजी अखबार मेल टुडे से बातचीत में बताया कि पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के लिए सिर्फ राज्यों के चुनाव लड़ना ही जरूरी नहीं है, बल्कि जमीनी तौर पर संगठन को मजबूत करना और फंड जुटाना भी जरूरी है। अगर हम गुजरात और हिमाचल के चुनावों में हिस्सा नहीं लेते हैं तो इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि हमारे पास फंड की कमी है।

वहीं विधायक और दक्षिण भारतीय राज्यों के इंचार्ज सोमनाथ भारती कहते हैं कि हमारे संसाधन बहुत कम है, इसके बावजूद हमें खूब सहयोग मिल रहा है। हमारी किसान न्याय यात्रा को सभी राज्यों में भरपूर सहयोग मिल रहा है।

पढ़े: जब एक महिला ने केजरीवाल को भेजा 80 पेज का 'लव लेटर'

शनिवार को गुंटूर में हुई हमारी रैली में कई पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों ने हिस्सा लिया। सोमनाथ ने ये भी कहा कि जिन राज्यों को मैं इंचार्ज हूं वहां पार्टी संगठनात्मक रूप से मजबूती के साथ बढ़ रही है।

बीजेपी के गढ़ में मिल रहा जबर्दस्त सपोर्ट

As Opposition crumbling the Aam Aadmi Party hopes soar for the 2019 parliamentary polls

पिछले साल ओडिशा में हुई रैली के बाद हमारे संगठन में वहां 10 हजार से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। हमें बीजेपी के गढ़ कहे जाने वाले वालंगीर में मजबूत सहयोग देखने को मिल रहा है।

नक्सल एरिया जिसमें रायगढ़, और आदिवासी क्षेत्र शामिल हैं वहां भी हमें लोगों का सहयोग मिल रहा है। ओडिशा के ऑफ ऑब्जर्वर खेमचंद जागीरदार कहते हैं कि दिसंबर में अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ी रैली में कहा था कि भविष्य में संगठन विस्तार के लिए हमारा लक्ष्य फंड और कार्यकर्ताओं की संख्या को बढ़ाना है। बीजेपी के साथ जदयू के गठबंधन के बाद पार्टी की महत्वकांक्षाएं और बढ़ गई हैं।

सोमनाथ भारती ने कहा है कि अगर ईमानदारी की राजनीति की बात आती है तो आप इकलौते विकल्प के रूप में सामने आएगी। हम एक बेहतर विकल्प के रूप में जनता के सामने आना चाहते हैं। यही वजह है कि पार्टी फिलहाल अपने संगठन की मजबूती के लिए फंड बढ़ाने के मॉडल पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed