फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Panagariya on NYAY said it almost impossible to take out 13 percent of budget

नीति आयोग के पूर्व चेयरमैन पनगढ़िया ने कांग्रेस के 'न्याय' को बताया असंभव, पूछा- कैसे देंगे पैसा

Tue, 02 Apr 2019 11:15 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Tue, 02 Apr 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
Arvind Panagariya on NYAY said it almost impossible to take out 13 percent of budget
अरविंद पनगढ़िया - फोटो : ANI

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सत्ता में आने पर प्रति परिवार को 12 हजार रुपये देने का वादा किया है। उन्होंने इस योजना को न्याय (न्यूमतम आय योजना) नाम दिया है। उनकी इस घोषणा पर काफी चर्चा हो रही है। भाजपा ने इस योजना को झूठा बताया है और कहा है कि उन्हें मालूम है कि वह सरकार में नहीं आएंगे इसलिए ऐसा वादा कर रहे है। अब इस मसले पर नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया की प्रतिक्रिया आई है।

विज्ञापन


पनगढ़िया का कहना है कि यदि आप 5 करोड़ परिवारों को प्रति वर्ष 72,000 रुपये दे रहे हैं तो 3.6 लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह केंद्र सरकार के कुल बजट का 13 प्रतिशत हिस्सा है। किसी ने भी यह विवरण नहीं दिया है कि वह कैसे इस योजना को लागू करने के लिए 3.6 लाख करोड़ रुपये का इंतजाम करेंगे। यह हमारे रक्षा बजट से भी ज्यादा है। राजकोषीय स्थिति हमेशा तंग रही है। ऐसे में बजट का 13 प्रतिशत लेना लगभग असंभव है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने 25 मार्च को कहा था कि उनकी पार्टी अगर लोकसभा चुनावों के बाद सत्ता में आई तो 20 फीसदी गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपये देगी। जिस परिवार की आमदनी 12 हजार रुपये महीना से कम है, उनके खाते में सालाना 72 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि कांग्रेस गरीबों को न्याय देगी। 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को, कांग्रेस सरकार हर साल 72 हजार रूपये देगी। जिस परिवार की आय 12 हजार से कम है, उसे इस योजना का फायदा मिलेगा। धीरे-धीरे हम 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल करेंगे।

गांधी ने कहा था कि गरीबी दूर करने के लिए कांग्रेस मनरेगा लाई थी, अब हम न्यूनतम आमदनी की गारंटी देने वाले हैं। मनरेगा के जरिए देश की 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। हम देश से गरीबी खत्म करना चाहते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed