{"_id":"5c3c98bbbdec22738f51e559","slug":"arvind-kejriwal-said-pm-narendra-modi-and-amit-shah-is-like-hitler-and-dictator","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद केजरीवाल ने कहा- मोदी हैं हिटलर, फिर सत्ता में आए तो खत्म कर देंगे चुनावी संविधान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरविंद केजरीवाल ने कहा- मोदी हैं हिटलर, फिर सत्ता में आए तो खत्म कर देंगे चुनावी संविधान
Mon, 14 Jan 2019 07:42 PM IST
Nilesh Kumar
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 14 Jan 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
modi kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों की आहट मिलते ही एक बार फिर नेताओं की जुबान गलत राह पर जाती दिख रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह को देश के लिए खतरा करार दे दिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने एक बार कहा था कि अगर भाजपा अगली बार 2019 में सत्ता में आती है तो वह अगले पचास साल तक राज करेंगे।
विज्ञापन
केजरीवाल के मुताबिक इसके पहले जर्मनी का तानाशाह हिटलर इसी तरह की भाषा बोलता था। उसने सत्ता पाते ही अपने देश से चुनाव का प्रावधान ही खत्म कर दिया था। अगर भाजपा जीतती है तो वह भी ऐसा ही कर सकती है।
विज्ञापन
रविवार को एक मीटिंग में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली के लोग उनकी सरकार के कामकाज को याद कर रहे हैं। इस सरकार के शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गए काम देश ही नहीं दुनिया के लिये मिसाल बन गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में आप की जीत निश्चित है। लेकिन इस बीच जनता को भाजपा के बारे में बताना उनकी जिम्मेदारी है। एक बार फिर आंदोलनकारी अंदाज में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आज देश खतरे में है और उसकी रक्षा करना उनका फर्ज है। इसके लिए देश और दिल्ली की जनता को बचाना उनकी जिम्मेदारी है।
वहीं दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने भाजपा पर लगभग 30 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटवाने का आरोप लगाया। उऩ्होंने कहा कि भाजपा ने केवल दिल्ली में ही नहीं, बल्कि कई राज्यों में ये काम किया है और वे इसका पर्दाफाश करके रहेंगे।