फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal plans to increase farmers income three to four times, solar panels in farm land

किसानों की आय तीन से चार गुनी कराएंगे केजरीवाल, खेतों में लगवाएंगे सोलर पैनल

Tue, 24 Jul 2018 09:57 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jul 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal plans to increase farmers income three to four times, solar panels in farm land
arvind kejriwal

केंद्र सरकार देश के किसानों की आय साल 2022 तक दोगुनी करने की बात कह रही है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के किसानों की आय में तीन से चार गुना बढ़ोतरी करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे किसानों के खेतों में सोलर पैनल लगवाएंगे और उससे पैदा होने वाली बिजली खरीदकर किसानों को समृद्ध बनाएंगे। 

विज्ञापन


संसद के चलते मानसून सत्र के बीच केजरीवाल ने दिल्ली के हर शहीद जवान को एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता, उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और किसानों की आय चार गुना तक करने का निर्णय लेकर केंद्र सरकार को मुश्किल में डाल दिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संवाददाताओं को कैबिनेट की एक मीटिंग में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि आज देश का किसान बेहद त्रासदीपूर्ण स्थिति में जी रहा है। वह लागत लगाने के बाद कोई लाभ नहीं निकाल पाता। लेकिन उन्होंने फैसला लिया है कि दिल्ली के किसानों की आय में तीन से चार गुना की बढ़ोतरी की जाएगी। केजरीवाल सरकार ने इसे 'मुख्यमंत्री कृषि आय बढ़ोतरी योजना' का नाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है योजना

केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार प्राइवेट पार्टियों से टेंडर मंगवायेगी। प्राइवेट कंपनियों से किसानों के खेतों के एक तिहाई हिस्से में सोलर पैनल लगवाए जाएंगे। इस जमीन के किराए के रूप में किसानों को एक लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किराया दिया जाएगा। इस राशि में भी प्रतिवर्ष 6 फीसदी की दर से बढ़ोतरी की जाएगी। योजना की सबसे खास बात यह है कि किसानों को इसमें एक भी पैसे का निवेश नहीं करना होगा। 

किसान, सरकार और लोगों सबको फायदा

Arvind Kejriwal plans to increase farmers income three to four times, solar panels in farm land

सरकार को भी होगा लाभ

केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। सरकार को दूसरी कम्पनियों से नौ रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदनी पड़ रही है। लेकिन जब किसानों के खेतों में सोलर पैनल लग जाएंगे तो सरकार सोलर पैनल लगाने वाली कम्पनियों से चार से पांच रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदेगी। इस तरह सरकार को हर यूनिट पर आधे की बचत होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस तरह सरकार प्रति वर्ष 500 करोड़ रुपए से अधिक की बचत करेगी। 

खेती को भी नुकसान नहीं 

योजना के मुताबिक सोलर पैनल ज़मीन से 3.5 मीटर की ऊंचाई पर लगाये जायेंगे जिससे उसके नीचे किसान अपनी खेती करते रहेंगे। बाकी खेत में भी किसान अपनी मनपसंद फसल पैदा करते रहेंगे। केजरीवाल ने कहा कि एक एकड़ की खेती से एक किसान अधिकतम 30 से 40 हजार रुपया ही कमा पाता है, जबकि किराए के रूप में प्रतिवर्ष एक लाख रुपये की आय हो जाने से उसकी आय सीधे चौगुनी हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed