फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal is more interested in selling liquor people should get Ayushman Yojana Mansukh Mandaviya Said

BJP: 'शराब बेचने में ज्यादा रुचि ले रहे केजरीवाल, लोगों को दें आयुष्मान योजना का लाभ', मनसुख मंडाविया का बयान

Mon, 02 Dec 2024 04:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 02 Dec 2024 04:09 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके पहले भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने के लिए कहा है, लेकिन अब तक दिल्ली सरकार ने लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं लेने दिया है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal is more interested in selling liquor people should get Ayushman Yojana Mansukh Mandaviya Said
मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल दारू बेचने में और शराब नीति बनाने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। इसकी बजाय उन्हें दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने में रुचि लेनी चाहिए। इससे लोगों को ज्यादा लाभ होगा। केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा के सभी सात सांसदों ने दिल्ली में आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए अदालत का रुख कर रखा है। अदालत ने इस पर दिल्ली सरकार सहित संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर रखा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके पहले भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने के लिए कहा है, लेकिन अब तक दिल्ली सरकार ने लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं लेने दिया है। दिल्ली और पश्चिम बंगाल भारत के उन तीन चुनिंदा राज्यों में शामिल हैं जहां लोगों को राज्य सरकारों की दखल के कारण लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन


दिल्ली की अरविंद केजरीवाल-आतिशी मारलेना की सरकार ने दावा किया है कि उनकी स्वास्थ्य योजनाएं केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओं से बेहतर हैं। यही कारण है कि वे चाहते हैें कि उनकी योजनाओं के अंतर्गत लोगों का इलाज किया जाए। लेकिन भाजपा ने कहा है कि यदि लोग आयुष्मान योजना का कार्ड बनाकर दिल्ली के किसी हाई क्लास अस्पताल में इलाज कराना चाहते हैं तो इसमें केजरीवाल को कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए। दिल्ली विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस पर राजनीति तेज हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed